राजनाथ सिंह का सख्त संदेश हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की संप्रभुता के खिलाफ कोई भी दुस्साहस पाकिस्तान को भारी पड़ेगा। राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध स्मारक से यह भी साफ कर दिया कि अब पाकिस्तान से अगर कोई बातचीत होगी, तो वह सिर्फ पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर होगी।
तिलमिला कर जारी किया बयान राजनाथ सिंह के इस बयान से पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिला गया। अपनी बौखलाहट में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने तुरंत एक आधिकारिक बयान जारी कर भारत पर निशाना साधने की कोशिश की। हमेशा की तरह पाकिस्तान ने कश्मीर का राग अलापा और संयुक्त राष्ट्र के सामने मदद की गुहार लगाई, लेकिन इस बार मामला कुछ और ही हो गया।
Rogue की जगह Rouge लिख फजीहत कराई बयान में भारत को Rogue State (दुष्ट राष्ट्र) बताने के चक्कर में पाकिस्तान ने Rogue की स्पेलिंग गलत लिख दी। पाकिस्तान ने इसे Rouge (मेकअप में इस्तेमाल होने वाला लाल पाउडर) लिख दिया। जैसे ही यह आधिकारिक दस्तावेज सोशल मीडिया पर आया, लोगों की नजरें इस बड़ी चूक पर टिक गईं।
सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई इस गलती के बाद इंटरनेट पर पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, पक्का पता है कि इनका विदेश मंत्रालय भी मिलिट्री ही संभाल रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मीम्स की बौछार करते हुए लिखा, जब तक सूरज-चांद रहेगा, पाकिस्तान अपनी बकलोली से बाज नहीं आएगा।
भारत का स्पष्ट रुख बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि भारत अब अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत डेटा सेंटर्स बना रहा है, जबकि पाकिस्तान कट्टरपंथ के सेंटर बना रहा है। पाकिस्तान की यह फजीहत साबित करती है कि बिना सोचे-समझे भारत के खिलाफ बयानबाजी करना उसे कितना महंगा पड़ रहा है।
Pakistan really needs to start using spellcheck
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) July 27, 2026
Tries to condemn India for “rogue” behaviour
Misspells it “rouge” instead pic.twitter.com/lmQ9v8NCmP
TCS की नौकरी ठुकराई, चावल बेचकर बना करोड़पति! वायरल पोस्ट ने खोल दी कामयाबी की नई राह
बाहुबली जैसा क्लाइमैक्स, रामायण के फिनाले से दर्शकों के उड़ेंगे होश! डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया बड़ा खुलासा
सिएटल में मातम: फूड फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 5 घायल
क्या थलापति विजय के बाद अब धनुष थामेंगे राजनीति की कमान? एक इवेंट ने छेड़ी चर्चा
खुद भीगे पर बच्चे को बचाया, पेट्रोल पंप कर्मचारी की दरियादिली ने जीते करोड़ों दिल
पटना छात्र आंदोलन का ऑपरेशन क्लीन : 258 जेल, 6 हजार अज्ञात पर लटकी तलवार
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी: पुलिस पर हमले के आरोप में जेल, हो सकती है 10 साल की सजा
पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं: संसद में आज पेश होगा सख्त पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल
रिंग में गरजा भारतीय शेर: जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को 5-0 से दी मात, क्वार्टर फाइनल में ठोकी दावेदारी
CWG 2026: राजा मुथुपंडी ने ग्लासगो में रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल के साथ की शानदार वापसी