हर साल लाखों युवा इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की डिग्री लेकर कैंपस प्लेसमेंट के जरिए सुरक्षित करियर की तलाश करते हैं। TCS जैसी बड़ी कंपनी का ऑफर मिलना किसी सपने के पूरा होने जैसा होता है। लेकिन, एक युवक ने इस सुनहरे अवसर को ठुकराकर एक ऐसा साहसी फैसला लिया, जिसने आज उसे सफलता के शिखर पर खड़ा कर दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंकित पांडे नाम के यूजर ने एक पोस्ट शेयर की, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने एक दोस्त की कहानी साझा की, जिसे कैंपस प्लेसमेंट के दौरान TCS में नौकरी मिली थी। परिवार और दोस्तों ने इसे सुरक्षित कल मानकर जॉइन करने का दबाव बनाया, लेकिन युवक ने जोखिम उठाते हुए खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया। शुरुआती दौर में लोगों ने उसे भूल करने वाला बताया, लेकिन आज वही फैसला उसकी कामयाबी की नींव बना है।
युवक ने बिचौलियों (मिडलमैन) को पूरी तरह दरकिनार करने की रणनीति अपनाई। वह खुद गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे धान और चावल खरीदने लगा। इसके बाद उसने चावल की सफाई और पैकिंग के लिए अपना ब्रांड तैयार किया। एक मजबूत सप्लाई चेन और रिटेल नेटवर्क खड़ा करके उसने अपनी पहुंच सीधे बाजार तक बना ली। आज उसका चावल करीब 200 रिटेल दुकानों में बिक रहा है।
दावे के अनुसार, युवक का बिजनेस मॉडल बेहद प्रभावी है:
हर महीने लगभग 200 क्विंटल (20,000 किलो) चावल की सप्लाई के साथ उसकी सालाना आय करीब 25 लाख रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
इस वायरल कहानी ने फिर से नौकरी बनाम बिजनेस की बहस को जन्म दे दिया है। कुछ यूजर्स का तर्क है कि जोखिम उठाने वाले ही बड़ा मुकाम हासिल करते हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि हर बिजनेस में सफलता पाना इतना सरल नहीं होता। इसमें बाजार की समझ और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।
चाहे यह दावा पूरी तरह सच हो या न हो, लेकिन इसने युवाओं को एक नई दृष्टि जरूर दी है। आज के दौर में सफलता केवल 9 से 5 की नौकरी तक सीमित नहीं है। सही योजना और अटूट हौसले के साथ पारंपरिक रास्तों से हटकर भी तरक्की की नई इबादत लिखी जा सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी और वायरल पोस्ट पर आधारित है। इसकी सत्यता या प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है। किसी भी व्यावसायिक निर्णय के लिए सही शोध और वित्तीय सलाह लेना अनिवार्य है।
My friend got a placement at TCS.
— Ankit Pandey (@iamankitpande) July 24, 2026
He rejected it.
Everyone said he was making the biggest mistake of his life.
Today, he earns around ₹25 lakh a year selling rice.
He buys rice directly from farmers across multiple villages and states, cleans it, packs it under his own… pic.twitter.com/93Ih45YckG
यूपी छोड़कर अब इस नई टीम से नई शुरुआत करेंगे यश दयाल, विवादों के बीच करियर बचाने की कवायद
क्या आप भी चाप के शौकीन हैं? इस वीडियो को देखकर उड़ जाएंगे होश!
CWG 2026: राजा मुथुपंडी ने ग्लासगो में रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल के साथ की शानदार वापसी
NEET पेपर लीक विवाद: छात्रों पर बरसी गोलियां, राहुल गांधी बोले- सरकार झूठी और सिस्टम जानलेवा
CWG 2026: चोट से लड़े, रणनीति बदली और इतिहास रचा; ऋषिकांत सिंह का जादुई सिल्वर
नीट पेपर लीक: क्या युवाओं का आक्रोश 2027 के यूपी चुनाव में बीजेपी का खेल बिगाड़ेगा?
नोएडा: सोया चाप के बैटर में लेटकर रील बनाने वाले कारीगरों की शर्मनाक करतूत, भड़के लोग
दतिया उपचुनाव: शिवराज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- राजनीति हमारा धंधा नहीं, सेवा का माध्यम है
भारत में जलप्रलय: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का तांडव, 130 से अधिक लोगों की मौत
सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए राम चरण, शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थी कलाई