रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म की टीम ने शिरकत की, जहां डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म के क्लाईमैक्स को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
बाहुबली जैसा होगा सस्पेंस नितेश तिवारी ने पुष्टि की है कि रामायण: पार्ट 1 का अंत एक जबरदस्त क्लिफहैंगर (Cliffhanger) पर होगा। उन्होंने बताया कि फिल्म को इस तरह से खत्म किया जा रहा है कि दर्शक थिएटर से बाहर निकलते ही दूसरे पार्ट के लिए बेताब हो जाएंगे। यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली के पहले भाग के साथ हुआ था।
क्यों दो हिस्सों में बन रही फिल्म? मेकर्स का मानना है कि रामायण जैसी विशाल कथा को महज एक फिल्म में समेटना नामुमकिन था। इसी वजह से कहानी को दो भागों में बांटा गया है। पहले पार्ट का अंत जहां होगा, वहीं से दूसरे भाग की शुरुआत एक रोमांचक मोड़ के साथ होगी।
दिवाली 2026 पर महा-धमाका रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी काफी चर्चा है। हालांकि ट्रेलर की रिलीज में हुई देरी ने फैंस की बेसब्री और भी बढ़ा दी है। जल्द ही इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी किया जाएगा।
स्टार कास्ट की लंबी फेहरिस्त फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा यश की है, जो रावण के रूप में नजर आएंगे।
इनके अलावा फिल्म में सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), अरुण गोविल (राजा दशरथ) और लारा दत्ता (कैकेयी) जैसे दिग्गज सितारे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कॉमिक-कॉन में लीक हुए कुछ वीडियोज ने फिल्म के विजुअल्स और भव्यता की झलक दी है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
So #Ramayana Part 1 will end with a cliffhanger 😳 pic.twitter.com/xVhQEklbnJ
— Warrior (@RKzWarrior) July 25, 2026
CWG 2026: पांचवें दिन पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाने उतरेगा भारत, ग्लासगो में रहेगा खिलाड़ियों का जलवा
नहीं हटाऊंगी पोस्ट : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP सांसद की बेटी का सनसनीखेज दावा
संसद में धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, मैथिल पाग पहनकर पहुंचे सदन
मीराबाई चानू का गोल्डन जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जीती मेडल की हैट्रिक
क्या वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज बिगाड़ रहा है साथी ओपनर्स का खेल? सहवाग के बयान से मचा हड़कंप
गिरफ्तारी की धमकी के बीच अमेरिका जाने की जिद पर अड़े नेतन्याहू, कहा- सच बोलने न्यूयॉर्क जरूर जाऊंगा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को मिला चौथा पदक
सिवान बवाल: प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
58.5 मिलियन डॉलर का अपार्टमेंट! न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक फ्लैटिरॉन बिल्डिंग की कीमत ने उड़ाए होश
नेशनल अवॉर्ड विवाद पर पहली बार बोले धनुष, कहा- मेरी मेहनत और कोशिश सच्ची थी