जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की सियासत गरमा गई है। इस बीच, जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने अपने तीखे शब्दों से नया विवाद खड़ा कर दिया है।
उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों और माहौल पर निशाना साधते हुए कहा, क्या इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच या तिलचट्टे इस प्रकार के लोग चलाएंगे? यह बड़ा हास्यास्पद है।
पीएम मोदी के विकास से बौखलाया विपक्ष विधायक आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक विकास किया है और वैश्विक स्तर पर देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं के लिए खेल से लेकर व्यापार तक विशेष योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।
पेपर लीक पर क्या बोले विधायक? पेपर लीक की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि उनकी सरकार इसके बिल्कुल पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं। 99 प्रतिशत तक पेपर लीक माफियाओं पर लगाम लग चुकी है। फिर भी अगर ऐसी घटनाएं होती हैं, तो यह दुखद है, लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
युवा नहीं, देशद्रोही फैला रहे अराजकता विधायक ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और नारेबाजी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, युवा कभी पुलिसकर्मियों से मारपीट या देश विरोधी नारे नहीं लगाते। क्या उस आंदोलन में देशद्रोही लोग शामिल थे जो अराजकता फैलाना चाहते थे? आगजनी और देश के टुकड़े करने की भाषा बोलना चिंता का विषय है।
विपक्ष पर पलटवार बालमुकुंद आचार्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक आचरण का उदाहरण पेश करते हुए इस्तीफा दिया है, जबकि अन्य राज्यों में पेपर लीक के बावजूद कोई जिम्मेदारी नहीं लेता। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों ने मिलकर जानबूझकर देश में एक खास तरह का नकारात्मक माहौल बनाने की साजिश रची है।
*#WATCH | Jaipur, Rajasthan: On Dharmendra Pradhan’s resignation, BJP MLA Balmukund Acharya says, “Under the leadership of our Prime Minister Narendra Modi, the country has witnessed historic development, and India’s prestige has soared both domestically and globally. Special… pic.twitter.com/T8VtZ0lOKy
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 27, 2026
# ग्रेटा थनबर्ग ने भारतीय छात्र आंदोलन को सराहा, कहा- इसने जगाई दुनिया भर में उम्मीद
15 साल के वैभव का जलवा: कप्तान श्रेयस अय्यर बने ट्रांसलेटर , युवा सितारे ने रचा इतिहास
ईरान से लेकर भारत तक: रातभर में बदली दुनिया की तस्वीर, जानिए आज की 10 बड़ी खबरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक और ऋषिकांत का सिल्वर, पीएम मोदी ने दी बधाई
डरो मत और डटे रहो : पुलिस वैन रोकने वाली रिया यादव ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
क्या यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर कर रहे हैं डेट? वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
पीएम मोदी की तस्वीर से जलाई सिगरेट: वायरल वीडियो के बाद बारासात का युवक गिरफ्तार, कोर्ट जाते ही बदले तेवर
छिपकली-कॉकरोच चलाएंगे देश? - छात्रों के प्रदर्शन पर BJP विधायक का विवादित बयान
बर्तन धोने का ऐसा देसी जुगाड़ देख चकरा जाएगा सिर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक विरोधी बिल, विपक्ष की चुप्पी पर सरकार सख्त