भारत में जुगाड़ शब्द को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मुसीबत हो, पैसे बचाने हों या फिर सिर्फ आलस मिटाना हो, हमारे देश के लोग कोई न कोई समाधान ढूंढ ही निकालते हैं। अक्सर ये जुगाड़ इतने अजीब होते हैं कि सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।
ऐसा ही एक नया वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि आखिर लोग इतना घोर टैलेंट लाते कहां से हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला बर्तन धोती नजर आ रही है। समस्या यह थी कि महिला के पास पाइप से पानी तो आ रहा था, लेकिन पाइप को हाथ से पकड़ने और बर्तन धोने का काम एक साथ करना मुश्किल था।
इस परेशानी का महिला ने जो समाधान निकाला, वह वाकई हैरानी भरा है। महिला ने पानी वाले पाइप को अपने बालों के क्लचर (Clutch) की मदद से सिर पर ही अटका लिया। इस तरह पाइप एक जगह फिक्स हो गया और पानी सीधे बर्तनों पर गिरने लगा। महिला बड़े आराम से अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल कर बर्तन धोती रही।
वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर साझा किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है, इतना घोर टैलेंट कहां से लाते हैं ये लोग। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
नेटिजन्स इस टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, टैलेंट का लेवल अनलिमिटेड है। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे नेक्स्ट लेवल स्किल करार दिया है।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और दावों पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
Itna ghor talent kaha se late hai ye log 🤣 pic.twitter.com/Cd5eglcUh3
— 🌺 Sucheta 🌺🇮🇳 (@SuchetaSagar) July 26, 2026
कारगिल विजय दिवस: तिरंगे के रंगों में नहाया सलाल पावर स्टेशन, वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
10 राज्यों में रेड अलर्ट : अगले 14 घंटे भारी, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का तांडव
सोया चाप बनाने का गंदा वीडियो वायरल: क्या बाहर का खाना खाने से पहले आप भी हैं सुरक्षित?
संसद में आज होगा महा-संग्राम : NEET से लेकर E20 पेट्रोल तक, मोदी सरकार को घेरेगा विपक्ष
बिहार: प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
AK-47 लहराते हुए छात्रों पर बरसाईं गोलियां: सीवान का वो वायरल वीडियो, जिसने हिला दी बिहार पुलिस
देश भर में मौसम का मिजाज: बिहार में येलो अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
NEET विरोध में AK-47 से फायरिंग: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
सीवान में AK-47 की गूंज: क्या बेलगाम हो चुकी है बिहार पुलिस?
सिएटल फूड फेस्टिवल में खूनी खेल: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 2 साल के बच्चे समेत 5 घायल