सिएटल: अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मशहूर बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल में हुई गोलीबारी ने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जश्न के बीच मची चीख-पुकार यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर में हुई। वार्षिक फूड फेस्टिवल में हजारों लोग जुटे थे। तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। हमले के तुरंत बाद भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस ने इसे मास कैजुअल्टी घटना घोषित किया है।
हमले के शिकार मासूम और महिलाएं सिएटल फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, मरने वालों के अलावा घायलों में एक 2 साल का बच्चा, तीन महिलाएं और एक 23 वर्षीय युवक शामिल है। घायलों में शामिल 56 वर्षीय एक महिला की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
FBI की जांच शुरू, हमलावर फरार घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ संघीय जांच एजेंसी (FBI) भी सक्रिय हो गई है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
गन कल्चर पर फिर उठे सवाल पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हमला किसी निजी रंजिश का परिणाम था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। अभी तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस खौफनाक घटना ने एक बार फिर अमेरिका में गन कल्चर और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
A mass shooting at Seattle Center has left at least two people dead and five others injured.
— MENA OSINT (@ArabiaPost) July 27, 2026
pic.twitter.com/rLoBQxNm4f
क्या वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज बिगाड़ रहा है साथी ओपनर्स का खेल? सहवाग के बयान से मचा हड़कंप
Vivo T5e हुआ लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और धाकड़ बैटरी का संगम
CWG 2026: भूखी-प्यासी रहीं, रिकॉर्ड तोड़े और स्वर्ण पर कब्जा; मीराबाई चानू के त्याग की कहानी
कारगिल विजय दिवस: तिरंगे के रंगों में नहाया सलाल पावर स्टेशन, वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना छात्र आंदोलन का ऑपरेशन क्लीन : 258 जेल, 6 हजार अज्ञात पर लटकी तलवार
आंदोलन खत्म, फिर भी क्यों रो रहे जुनैद? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल!
पीएम बूढ़े नहीं, फिट हैं : ओवैसी के युवा पीएम वाले बयान पर रामदास अठावले का पलटवार
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: फ्लॉप प्रदर्शन के बाद इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी तय!
अंतरिक्ष से दिखा अब तक का सबसे खूबसूरत सूर्यास्त, ISS के क्युपोला का 360-डिग्री वीडियो वायरल
रूस पर फिर बरसे यूक्रेनी ड्रोन, बेलगोरोद और रोस्तोव में मची भारी तबाही