केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान का कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने 2029 में भारत का प्रधानमंत्री युवा होने की वकालत की थी। अठावले ने ओवैसी को उनके दोस्त बताते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की फिटनेस का अंदाजा नहीं है।
80 साल के मोदी फिर बनेंगे पीएम अठावले ने स्पष्ट किया कि एनडीए का लक्ष्य 2029 में नरेंद्र मोदी को ही फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा, ओवैसी जी शायद नहीं जानते कि पीएम मोदी की उम्र भले ही बढ़ रही हो, लेकिन वे शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हैं। देश को चलाने के लिए फिट व्यक्ति की जरूरत है, न कि सिर्फ कम उम्र वाले की।
अनफिट युवा से बेहतर फिट अनुभवी नेता अठावले ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोई युवा नेता अनफिट है, तो उसका क्या फायदा? उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास को जो गति दी है, उसे देखते हुए जनता दोबारा उन्हें ही चुनना चाहती है। अठावले के मुताबिक, जब तक मोदी फिट हैं, वे देश को फिट रखने का काम करते रहेंगे।
क्या था ओवैसी का बयान? गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में बयान दिया था कि उनकी कोशिश होगी कि 2029 के चुनावों में देश का प्रधानमंत्री 80 साल का कोई बुजुर्ग न हो, बल्कि 40 से 45 साल का कोई युवा बने। ओवैसी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अठावले वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सफाई देते हुए अठावले ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के बाद छात्रों में पनपे आक्रोश को शांत करने के लिए पीएम मोदी ने खुद प्रधान को इस्तीफा देने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान पार्टी और सरकार के साथ मजबूती से बने रहेंगे।
Lucknow, Uttar Pradesh: Reacting to AIMIM chief Asaduddin Owaisi s statement, Union Minister Ramdas Athawale says, AIMIM leader Asaduddin Owaisi is my friend and a fellow Member of Parliament. He has made this statement, but perhaps he is not aware that although Prime Minister… pic.twitter.com/qGStLA7w7p
— IANS (@ians_india) July 26, 2026
छिपकली-कॉकरोच चलाएंगे देश? - छात्रों के प्रदर्शन पर BJP विधायक का विवादित बयान
जंतर-मंतर से संसद तक गूंज, क्या चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल होगी? देश की राजनीति में छाया Gen Z का जलवा
26 दिन की लंबी भूख हड़ताल के बाद स्वस्थ हुए सोनम वांगचुक, अस्पताल से मिली छुट्टी
पटना छात्र आंदोलन का ऑपरेशन क्लीन : 258 जेल, 6 हजार अज्ञात पर लटकी तलवार
BJP के पैसे रख लो, पर वोट सोच-समझकर देना : बांकीपुर में गरजे प्रशांत किशोर, पवन सिंह को बताया शराबी
इंडियन आइडल 16 की नई आवाज : 25 साल पुराने गाने ने ज्योतिर्मयी नायक को बनाया विनर
क्या थलापति विजय के बाद धनुष भी उतरेंगे चुनावी मैदान में? एक बयान ने छेड़ी सियासी हलचल
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया पर संकट: सुंदर बाहर, बुमराह की फिटनेस पर संशय
पेपर लीक पर वार: सरकार का सबसे सख्त कानून तैयार, क्या संसद में थमेगा घमासान?
4200 करोड़ का एक्सप्रेसवे: उद्घाटन के 13वें दिन ही सड़क धंसी, विपक्ष के तीखे हमले