नेशनल डेस्क: प्रसिद्ध क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 26 दिनों तक लंबी भूख हड़ताल पर रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
राजघाट जाकर बापू को करेंगे नमन अस्पताल से बाहर आने के बाद वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि वे लद्दाख स्थित अपने घर लौटने से पहले राजघाट जाएंगे। वहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उसके बाद अपने पहाड़ों के सफर पर निकलेंगे।
डॉक्टरों का जताया आभार वांगचुक ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने फिर से खाना शुरू कर दिया है और उनकी सेहत में अब काफी सुधार है। उन्होंने मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की शानदार टीम का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके इलाज में मदद की। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।
लोकतंत्र की जीत पर दिया बड़ा बयान अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले, वांगचुक ने हाल ही में NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया।
युवाओं को दिया संदेश उन्होंने देशभर के छात्रों और युवाओं के शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की सराहना की। वांगचुक ने कहा कि सरकार को अब शिक्षा प्रणाली और शासन-व्यवस्था में बड़े सुधारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे इसी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहें और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहें।
AND FINALLY....
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 27, 2026
I m being discharged from the hospital. Will be going to Rajghat to pay tribute to Mahatma Gandhi and then back to the mountains.
Thank you all and BIG THANK YOU to the wonderful team of doctors and staff at Medanta Hospital Gurgaon. pic.twitter.com/BBp5k6JY9X
पेपर लीक माफिया की खैर नहीं: संसद में आज अग्निपरीक्षा वाला नया कानून, निशाने पर 10 साल की जेल
मॉनसून का जुलाई के अंत में यू-टर्न : दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: अब 1.5 करोड़ का बीमा और 5 लाख का कैशलेस इलाज, योगी सरकार का बड़ा तोहफा
58.5 मिलियन डॉलर का अपार्टमेंट! न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक फ्लैटिरॉन बिल्डिंग की कीमत ने उड़ाए होश
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया पर संकट: सुंदर बाहर, बुमराह की फिटनेस पर संशय
हेलो फ्रेंड्स के साथ PM मोदी का बड़ा ऐलान, परीक्षा सुधार के लिए बनाई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स
सिवान बवाल: प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET 2027: पेपर लीक माफियाओं का होगा गेम ओवर , सुप्रीम कोर्ट ने नीलेकणि कमेटी से मांगे आउट-ऑफ-द-बॉक्स समाधान
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: राजा मुथुपांडी ने रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल
मैनपुरी की बदलती तस्वीर: मुख्यमंत्री योगी ने 682 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात