ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर्स ने शानदार शुरुआत की है। स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, वहीं ऋषिकांत सिंह ने सिल्वर मेडल के साथ अपने अभियान को यादगार बनाया।
ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता। चानू ने स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 105 किग्रा का भार उठाकर कॉमनवेल्थ और गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यह उनका कुल चौथा कॉमनवेल्थ मेडल है।
पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में ऋषिकांत सिंह चानंबम ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 264 किग्रा (121 किग्रा स्नैच + 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। स्नैच में उन्होंने 121 किग्रा का नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा की। पीएम ने मीराबाई चानू को भारतीय वेटलिफ्टिंग का गौरव बताते हुए उनके अटूट अनुशासन को सराहा। वहीं, ऋषिकांत के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि युवा एथलीट का यह जज्बा पूरे देश के लिए प्रेरणा है और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर देश का मान बढ़ाया है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने चानू की उपलब्धि को असाधारण करार दिया और कहा कि यह जीत भारतीय युवाओं को खेल के प्रति और अधिक प्रेरित करेगी।
भारतीय दल के लिए खेलों की यह शुरुआत देश की खेल शक्ति के बढ़ते कद को दर्शाती है। चानू और ऋषिकांत की इस सफलता ने भारत की पदक तालिका में मजबूती से खाता खोल दिया है।
Another glorious chapter in Indian Weightlifting!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
The talented Mirabai Chanu once again showcased her skills at the Commonwealth Games with a stunning performance in the 48 kg category and winning Gold. With back-to-back Commonwealth Games Golds and an overall fourth CWG medal… pic.twitter.com/37IOvMXBTI
बिहार: प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल: 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
NEET पेपर लीक विवाद: छात्रों पर बरसी गोलियां, राहुल गांधी बोले- सरकार झूठी और सिस्टम जानलेवा
15 साल के वैभव का धमाका: जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के हीरो बने नन्हे सुल्तान
मयंक यादव का पहला प्रहार : भुवनेश्वर कुमार के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका
कारगिल विजय दिवस: तिरंगे के रंगों में नहाया सलाल पावर स्टेशन, वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मीराबाई चानू का स्वर्णिम पंच: कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई गोल्ड की हैट्रिक
NEET विरोध में AK-47 से फायरिंग: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
छिपकली-कॉकरोच चलाएंगे देश? - छात्रों के प्रदर्शन पर BJP विधायक का विवादित बयान
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पांचवां दिन पदकों की बारिश के नाम, दांव पर 9 गोल्ड मेडल