बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आया है। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब कानून के जाल में बुरी तरह फंस गए हैं। पटना में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है।
हिंसा और बवाल की पूरी कहानी यह मामला नीट (NEET) पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। पटना के गांधी मैदान इलाके में हिंसक प्रदर्शन के दौरान भीड़ और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा और टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
क्या है मामला और क्यों हुई गिरफ्तारी? पुलिस ने इस हिंसा के लिए गांधी मैदान थाना में कांड संख्या 400/26 दर्ज की है। शनिवार शाम पटना के एक मॉल से तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के पीछे तेज प्रताप का हाथ था, जिसके कारण सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा और सरकारी अधिकारियों पर जानलेवा हमला हुआ।
हत्या की कोशिश (BNS 109) का गंभीर आरोप पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में सबसे चौंकाने वाली धारा BNS की 109 है, जो हत्या की कोशिश से संबंधित है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, अगर अदालत में यह आरोप साबित हो जाता है, तो कानूनन 10 साल तक की जेल हो सकती है। यदि हमले में किसी को गंभीर चोट पहुंचना साबित हुआ, तो उम्रकैद तक की सजा सुनाई जा सकती है।
इन 12 धाराओं में दर्ज है केस तेज प्रताप पर सिर्फ हत्या की कोशिश ही नहीं, बल्कि कुल 12 गंभीर धाराएं लगाई गई हैं:
वकीलों का पक्ष और आगे की राह तेज प्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी के समय उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। वकीलों के अनुसार, सोमवार को कोर्ट में तेज प्रताप की जमानत याचिका दाखिल की जाएगी। फिलहाल, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के लिए यह कानूनी लड़ाई काफी चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रही है।
*Patna, Bihar: Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav was taken into custody by Patna Police for questioning from Central Mall
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
(Source: Tej Pratap Yadav Media Cell) pic.twitter.com/AyJcfDiVC5
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पांचवां दिन पदकों की बारिश के नाम, दांव पर 9 गोल्ड मेडल
थलपति विजय के बाद क्या राजनीति में धनुष की बारी? फैंस के नाम संदेश से बढ़ी हलचल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक और ऋषिकांत का सिल्वर, पीएम मोदी ने दी बधाई
छिपकली-कॉकरोच चलाएंगे देश? - छात्रों के प्रदर्शन पर BJP विधायक का विवादित बयान
राहुल गांधी की कुर्सी पर संकट? नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की तैयारी में BJP!
CWG 2026: ऋषिकांत सिंह का इतिहास, सिल्वर मेडल के साथ बनाया स्नैच का नया रिकॉर्ड
विवादों में बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा: PM मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर पर फंसीं, दी यह सफाई
किस्मत का खेल या लापरवाही का शिकार? वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ा सिर
भूखी रहीं पर रुकी नहीं , मीराबाई चानू का स्वर्णिम दम; पीएम मोदी ने कहा- आप प्रेरणा हैं
कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू की ऐतिहासिक गोल्ड हैट्रिक , पीएम मोदी ने कहा- आप करोड़ों के लिए प्रेरणा