आज के दौर में सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। खाली समय हो या सफर, लोग घंटों फोन पर वीडियो स्क्रॉल करते रहते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, लेकिन साथ ही उस चोटिल शख्स के लिए सहानुभूति भी महसूस करेंगे।
क्या है वायरल वीडियो में? सामने आए वीडियो में एक शख्स अपने घायल दोस्त को गोद में उठाकर ले जा रहा है। घायल युवक के पैर में पहले से ही गंभीर चोट (संभवतः फ्रैक्चर) है। जिस रास्ते से वे गुजर रहे हैं, वहां भारी कीचड़ है। जैसे ही वह शख्स आगे बढ़ता है, उसका पैर फिसल जाता है और वह अपने घायल दोस्त के साथ धड़ाम से गिर पड़ता है।
मुसीबत यहीं खत्म नहीं होती, उसे उठाने की कोशिश में वह शख्स फिर से फिसल जाता है और दोनों एक बार फिर कीचड़ में जा गिरते हैं। बार-बार गिरने से परेशान होकर घायल युवक रोने लगता है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में मजाकियां अंदाज में लिखा है, हिफाजत करने वाला अगर ऐसा हो तो फिर दुश्मन की क्या जरूरत है? ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे की जान लेने पर तुला है।
इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूजर्स ने की तीखी टिप्पणी वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, लेकिन साथ ही उस शख्स की लापरवाही पर गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बेचारा पहले से ही टूटा है, ऊपर से इसे गिरा-गिराकर और तोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरे ने कहा, जब रक्षक ही ऐसा हो, तो दुश्मन की कमी महसूस नहीं होती।
(नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और दावों पर आधारित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।)
हिफाज़त करने वाला अगर ऐसा हो तो फ़िर दुश्मन की क्या जरूरत है? ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे की जान लेने पर तुला है। 😅 pic.twitter.com/KVYqPlLuAb
— Irfan Ali (@iiamirfanali) July 26, 2026
कांवड़ यात्रा पर विवादित मांग: सत्यम पंडित ने मुस्लिम अधिकारियों की ड्यूटी हटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी को घेरा
मयंक यादव का खौफनाक फर्स्ट बॉल मैजिक: जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
T20 की जीत के बाद अब टेस्ट मिशन: कब और किसके खिलाफ होगी टीम इंडिया की अगली भिड़ंत, जानें पूरा शेड्यूल
BJP के पैसे रख लो, पर वोट सोच-समझकर देना : बांकीपुर में गरजे प्रशांत किशोर, पवन सिंह को बताया शराबी
आंदोलन का मतलब लाठीचार्ज नहीं , प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त
राहुल गांधी की कुर्सी पर संकट? नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की तैयारी में BJP!
हवा में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा सांप , प्लेन के पंख पर फन फैलाकर बैठा था जीव!
मीराबाई चानू का स्वर्णिम हैट्रिक पंच: तिरंगा फहराते ही छलके आंसू, ग्लासगो में रचा इतिहास
इस्तीफे के बाद संसद में धर्मेंद्र प्रधान की शक्ति प्रदर्शन वाली एंट्री, विपक्ष ने बोला जोरदार हमला
पटना छात्र आंदोलन का ऑपरेशन क्लीन : 258 जेल, 6 हजार अज्ञात पर लटकी तलवार