ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर चानंबम ऋषिकांत सिंह ने इतिहास रच दिया है। रविवार को पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषिकांत ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। यह इन खेलों में भारत का पहला रजत पदक है।
रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन बना आकर्षण ऋषिकांत का खेल खास रहा क्योंकि उन्होंने स्नैच राउंड में 121 किलोग्राम वजन उठाया। यह न केवल उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, बल्कि एक नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी था। हालांकि, क्लीन एंड जर्क राउंड में मलेशियाई एथलीट मोहम्मद अनिक कसदान ने बढ़त बना ली और ऋषिकांत को गोल्ड से चूकना पड़ा।
दिग्गज नेताओं ने दी बधाई ऋषिकांत की जीत पर देश भर से बधाइयों का तांता लग गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रल्हाद जोशी ने भी युवा एथलीट के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
गोल्ड से चूके, पर दिल जीता मुकाबले के दौरान ऋषिकांत ने कुल 264 किलोग्राम (121 किग्रा स्नैच + 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें अपने अंतिम प्रयास में 151 किलोग्राम का वजन उठाना था, लेकिन जर्क को लॉक न कर पाने के कारण वे स्वर्ण पदक से चूक गए। मलेशिया के मोहम्मद अनिक कसदान 273 किलोग्राम के कुल वजन के साथ गोल्ड जीतने में सफल रहे।
भारत पदक तालिका में आगे बढ़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले पैरा पावरलिफ्टर झांडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश का खाता खोला था। ऋषिकांत के इस सिल्वर मेडल ने भारतीय दल में जोश भर दिया है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भारत और भी पदक जीतेगा।
Heartiest congratulations to Rishikanta Singh on winning the Silver Medal in the Men’s 60kg Weightlifting event at the Commonwealth Games 2026. Your outstanding performance have made the nation proud.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2026
Wishing you continued success in the years ahead. May you achieve even… pic.twitter.com/0Tv7GQZMeg
58.5 मिलियन डॉलर का अपार्टमेंट! न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक फ्लैटिरॉन बिल्डिंग की कीमत ने उड़ाए होश
गूगल बना गुरु: ओडिशा की प्रसूची पांडा ने बिना किसी एकेडमी के जीता ‘मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026’ का ताज
गोल्ड की हैट्रिक के बाद अब एशियन गेम्स पर मीराबाई चानू की नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रिंग में बरपा भारतीय मुक्केबाजों का कहर, पाकिस्तान को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
CWG 2026: चोट से लड़े, रणनीति बदली और इतिहास रचा; ऋषिकांत सिंह का जादुई सिल्वर
दिल्ली में अशांति के बीच फाइव-स्टार जश्न: सीजेपी की फंडिंग पर उठे गंभीर सवाल
राजस्थान रोडवेज की नई उड़ान: बेड़े में शामिल हुईं 144 आधुनिक बसें, कोटा को मिली सबसे बड़ी सौगात
चीन के गढ़ में तिरंगा: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर को मिला ब्रॉन्ज
पेपर लीक पर पीएम मोदी का दावा, CJP ने पूछा- माफिया कब तक होते रहेंगे हावी?
अलर्ट: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गुजरात में रेड अलर्ट जारी