नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में पार्टी के प्रवक्ता एक फाइव-स्टार होटल में बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
महेश जेठमलानी ने दागे तीखे सवाल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीजेपी की लीडरशिप की आलोचना करते हुए पूछा, सच में? दिल्ली में दिनों तक हिंसा होती रही और ये तथाकथित युवा एक्टिविस्ट होटल में पार्टी कर रहे हैं?
जेठमलानी ने इस आंदोलन की फंडिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि इस पूरे विरोध प्रदर्शन के दौरान यात्रा, महंगे होटल में ठहरने, भोजन और साजो-सामान का खर्च आखिर किसने उठाया? उन्होंने सीधे तौर पर पूछा कि दिल्ली में अशांति फैलाने वालों को फंड कौन दे रहा है?
पवन खेड़ा की नसीहत इस मामले पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने महेश जेठमलानी को आड़े हाथों लिया। खेड़ा ने सलाह देते हुए कहा, महेश जेठमलानी को शांत रहने और मुंह बंद रखने की सलाह देता हूं। इसी में उनका और उनकी पार्टी का भला है। गलत वक्त पर बोलना नुकसानदेह हो सकता है, यह उन्हें समझ लेना चाहिए।
सौरव दास का पलटवार विवाद बढ़ता देख सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार और पुरानी पीढ़ी युवाओं की भाषा नहीं समझती। उन्होंने कहा, हम सड़क पर बैठकर भी विरोध कर सकते हैं, नाच-गाकर भी और कोल्ड कॉफी पीते हुए भी। हम बदलाव के लिए लड़ रहे हैं, भले ही हमारा तरीका पुराना न हो।
सौरव दास ने आगे कहा कि आज की पीढ़ी कॉन्फिडेंट और क्रिएटिव है। उन्होंने जेठमलानी जैसे आलोचकों को अंकल-आंटी संबोधित करते हुए कहा कि वे चाहे जितनी भी शिकायत कर लें, उन्हें इस नई पीढ़ी के तौर-तरीकों को झेलना ही होगा।
विवाद का केंद्र यह पूरी बहस ऐसे समय में छिड़ी है जब नीट परीक्षा को लेकर छात्र पहले से ही आक्रोशित हैं। एक तरफ जहां आंदोलन की गंभीरता पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विरोध के नए तौर-तरीकों और उनकी फंडिंग को लेकर राजनीति गरमा गई है। अब देखना यह है कि क्या सीजेपी अपनी फंडिंग के स्रोतों को लेकर कोई खुलासा करती है या नहीं।
Seriously?
— Mahesh Jethmalani (@JethmalaniM) July 27, 2026
The CJP leadership throwing a victory party at a hotel! After Delhi witnessed days of violence, these so-called youth activists switched on the music and began dancing.
More serious questions:
Who funded the travel, food, accommodation, equipment and logistics… pic.twitter.com/KSl4GIu0gr
पीएम बूढ़े नहीं, फिट हैं : ओवैसी के युवा पीएम वाले बयान पर रामदास अठावले का पलटवार
क्या थलापति विजय के बाद अब धनुष थामेंगे राजनीति की कमान? एक इवेंट ने छेड़ी चर्चा
गोरखपुर: रामगढ़ताल में दो स्पीड बोट की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, कई घायल
ITR फाइलिंग की डेडलाइन सिर पर: 4 करोड़ लोग भर चुके हैं टैक्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक?
खुद भीगे पर बच्चे को बचाया, पेट्रोल पंप कर्मचारी की दरियादिली ने जीते करोड़ों दिल
वर्धा महाआरोग्य शिविर: 6,608 लोगों ने कराई जांच, स्वास्थ्य सेवाओं का मिला बड़ा लाभ
हवा में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा सांप , प्लेन के पंख पर फन फैलाकर बैठा था जीव!
स्कूटी पर शक्तिमान बनकर कर रहा था स्टंट, दिल्ली पुलिस ने मांगा हिसाब तो इंटरनेट पर मची खलबली
सारंगढ़: उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता; सर्च ऑपरेशन जारी
26 दिन की लंबी भूख हड़ताल के बाद स्वस्थ हुए सोनम वांगचुक, अस्पताल से मिली छुट्टी