कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रिंग में बरपा भारतीय मुक्केबाजों का कहर, पाकिस्तान को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
News Image

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने अपना जलवा बिखेर दिया है। रविवार का दिन भारतीय रिंग के लिए बेहद शानदार रहा, जहां जादूमणि सिंह और प्रीति पवार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

जादूमणि सिंह का दबदबा: पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में भारत के जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से करारी शिकस्त दी। मैच से पहले ही SEC सेंटर में भारत माता की जय और इंडिया के नारों से माहौल गूंज उठा था। जादूमणि ने पहले राउंड में 3-2 से बढ़त बनाई और दूसरे राउंड में सभी जजों से 10-10 अंक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी। जीत के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया। इससे पहले जादूमणि ने स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को भी 5-0 से मात दी थी।

प्रीति पवार का पावर प्रदर्शन, आरएससी से दर्ज की जीत महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में एशियाई खेलों की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रीति पवार पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने मलावी की डेबरा मिटेंजे को रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट (RSC) के जरिए हराया। प्रीति के सटीक पंचों का जवाब मिटेंजे के पास नहीं था और रेफरी को मुकाबला दूसरे राउंड में ही रोकना पड़ा। मुकाबले को रोकने से पहले प्रीति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को दो बार नॉकडाउन भी किया था।

अब मेडल से बस एक जीत दूर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने के बाद अब प्रीति के हौसले बुलंद हैं। अंतिम आठ के मुकाबले में उनका सामना 28 जुलाई को नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड से होगा। यह मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इसमें जीत दर्ज करते ही प्रीति का मेडल पक्का हो जाएगा।

भारत को अन्य खेलों में भी मिली सफलता बॉक्सिंग रिंग में कामयाबी के अलावा, भारत ने अन्य खेलों में भी अपना दम दिखाया है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक पूरी कर ली है। वहीं, ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 264 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। रविवार का दिन भारत के लिए पदकों की झोली भरने वाला साबित हुआ।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

CWG 2026: ग्लासगो में भारत का शानदार आगाज, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

Story 1

मूसलाधार बारिश का अलर्ट: अगले 14 घंटे भारी, 10 राज्यों में हाई-अलर्ट, तूफान और लैंडस्लाइड का खतरा

Story 1

नहीं हटाऊंगी पोस्ट : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP सांसद की बेटी का सनसनीखेज दावा

Story 1

NTA की नई सुपर टास्क फोर्स : नंदन नीलेकणि के 6 सूरमा कैसे करेंगे पेपर लीक का खात्मा?

Story 1

गिरफ्तारी की धमकी के बीच अमेरिका जाने की जिद पर अड़े नेतन्याहू, कहा- सच बोलने न्यूयॉर्क जरूर जाऊंगा

Story 1

सिएटल फूड फेस्टिवल में खूनी खेल: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, मची अफरा-तफरी

Story 1

TCS की नौकरी ठुकराई, चावल बेचकर बना करोड़पति! वायरल पोस्ट ने खोल दी कामयाबी की नई राह

Story 1

जंतर-मंतर से लौट रहे छात्रों की पिटाई: कौन है सत्यम पंडित और क्यों मचा है बवाल?

Story 1

पटना पहुंचीं आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा: जेल में बंद छात्रों की रिहाई तक नहीं रुकेगा आंदोलन

Story 1

CWG 2026: कारगिल विजय दिवस पर जादुमणि का पंच , पाकिस्तानी बॉक्सर को रिंग में धूल चटाई