नीट (NEET) पेपर लीक और देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच, 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया के जरिए दी गई इस जानकारी के बाद यह माना जा रहा है कि यह छात्रों के कड़े संघर्ष और उनकी एकजुटता की बड़ी जीत है। इस घटनाक्रम पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विजय वर्मा का कटाक्ष एक्टर विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक तीखे कटाक्ष के रूप में देख रहे हैं।
स्वरा भास्कर और सोनाक्षी सिन्हा का समर्थन एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस इस्तीफे को छात्रों की जीत करार दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का जश्न मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भी उसी वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए हैरानी जताते हुए लिखा, भाई, ये कर दिया?
प्रियंका और आयशा का रिएक्शन इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ताली बजाते हुए, आंखों में आंसू और काले चश्मे वाली इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेत्री आयशा खान ने विक्ट्री डे का जश्न मनाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्ट्री साइन के साथ एक फोटो पोस्ट की।
प्रकाश राज और रैपर रफ्तार की हुंकार हमेशा मुखर रहने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने छात्रों और सोनम वांगचुक को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे प्यारे कॉकरोच्स, बधाई हो। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि आप किसी भी शासन को घुटनों पर ला सकते हैं। वहीं, रैपर रफ्तार ने भी अपनी स्टोरी के जरिए जेन-जी (GenZ) को जिद्दी बताते हुए इस जीत की सराहना की।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देशभर के छात्रों में एक नई ऊर्जा देखी जा रही है, जिसे अब मनोरंजन जगत के कलाकार भी अपना समर्थन दे रहे हैं।
Congratulations ❤️❤️❤️ my Dear Cockroaches.. Dear Sonam wangchuk sir and every single one who stood by the youth . You Have proved that you can bring a regime down to its knees . 💪💪💪 #justasking pic.twitter.com/efMYgbzxlf
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 25, 2026
झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, नई पीढ़ी के जज्बे को किया सलाम
सरकार ने मानीं सभी शर्तें, कॉकरोच जनता पार्टी ने खत्म किया आंदोलन
15 साल के वैभव का धमाका: छोटी पारी खेलकर भी तोड़ा महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड
बिहार की राजनीति में नया मोड़: तेज प्रताप यादव ने अभिजीत दीपके को दिया बड़ा न्यौता
Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के शिवांगी प्रेम पर भड़के फराह-रितेश, पूछा- खेल में हो या सिर्फ सपोर्ट स्टाफ?
दुआओं में याद रखना : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों का बड़ा रिएक्शन
शर्मनाक: बंद कमरे में रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, घरवालों ने सिखाया ऐसा सबक
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और राजनाथ सिंह का वायरल पुराना बयान: इंटरनेट पर छिड़ी मीम्स की जंग
सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट विवाद: अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, 13 अगस्त को आएगी तारीख