केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस इस्तीफे के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दीपके ने तंज कसते हुए कहा, झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए।
36 दिन का संघर्ष और सरकार का झुकना अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को लेकर एक धारणा थी कि यहां इस्तीफे नहीं होते। उन्होंने कहा, पिछले 36 दिनों से मुझसे लगातार सवाल पूछा जा रहा था कि क्या इस्तीफा होगा? लोग कहते थे कि क्रांति नहीं होगी, लेकिन आज सरकार को झुकना पड़ा और इस्तीफा हो गया।
जंतर-मंतर पर दिखा जश्न का माहौल प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर मौजूद दीपके और उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दीपके हाथ में कैनुला लगाए हुए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया है। मंच पर मौजूद समर्थक खुशी से झूमते और नारेबाजी करते दिखे।
क्यों दिया धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा? धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि जंतर-मंतर और देश भर में जारी मौजूदा स्थिति का फायदा देश-विरोधी तत्व उठाएं। उन्होंने कहा कि देश की एकता सर्वोपरि है और वे चाहते हैं कि छात्र कानूनी पचड़ों में न फंसकर अपने करियर और पढ़ाई पर ध्यान दें।
युवाओं की भावनाओं का करता हूं सम्मान अपने इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने कहा कि वे चार दशकों से शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं और भावनाओं का गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के सपनों को साकार करना उनका नैतिक संकल्प रहा है। प्रधान ने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जंतर-मंतर से विरोध प्रदर्शन की वीडियो। pic.twitter.com/49uSWy0bd9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
NEET पेपर लीक से उबल रहा सहरसा: थाना चौक पर छात्रों का हल्ला बोल, निष्पक्ष जांच की मांग
नीट पेपर लीक पर भागलपुर में बवाल: तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही नहीं, कैबिनेट से बाहर निकालने की मांग: राहुल गांधी का सरकार को अल्टीमेटम
जालौन का बदलेगा भाग्य: सीएम योगी ने दी 1274 करोड़ की सौगात, बुंदेलखंड को बताया विकास का नया केंद्र
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: कॉकरोच वाले अंदाज में अभिजीत दिपके का बड़ा दावा, बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए!
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! इस धाकड़ बल्लेबाज की हो रही वापसी
सब्जी बेचने और रिक्शा चलाने से कॉमनवेल्थ पोडियम तक: झंडू कुमार के संघर्ष की जादुई कहानी
बिहार बंद: उग्र प्रदर्शन में सीवान के SP घायल, छपरा में फूंकी पुलिस की गाड़ी, पटना में तेजप्रताप डिटेन
बिहार का नया विजन 2025 : सम्राट चौधरी के 100 दिन, अब 15 घंटे काम और हर जिले में उद्योग का संकल्प
भारत आ रही है फुटबॉल की जादुई टीम? ब्राजील बनाम भारत मैच को लेकर बड़ी अपडेट