भागलपुर: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को भागलपुर में छात्रों का आक्रोश हिंसक हो गया। स्टेशन चौक से शुरू हुआ शांतिपूर्ण विरोध मार्च तिलकामांझी चौक पहुंचते ही उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
शनिवार सुबह नीट पेपर लीक के विरोध में सैकड़ों छात्र स्टेशन चौक पर एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी पैदल मार्च निकालते हुए शहर के व्यस्त तिलकामांझी चौक की ओर बढ़े।
प्रदर्शनकारियों के तिलकामांझी चौक पहुंचते ही स्थिति अनियंत्रित हो गई। आक्रोशित भीड़ ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लगे भारी सीमेंट के डिवाइडरों को बीच सड़क पर डाल दिया और आने-जाने वाले वाहनों को जबरन रोकना शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सुनने के बजाय पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और लाठियां भांजी। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस लाठीचार्ज और मची भगदड़ में कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। वहीं, उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव के कारण सड़क से गुजर रहे कुछ वाहनों के शीशे भी टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
फिलहाल तिलकामांझी चौक और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। अधिकारियों ने आम लोगों और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
*भागलपुर: बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को स्टेशन चौक पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 25, 2026
#Bihar #Bhagalpur #StudentProtest #NEET #prabhatkhabar pic.twitter.com/GKAqC0w6so
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तो वार्ता बेमानी , सरकार को CJP की दो-टूक चेतावनी
उसे इतना हाइप करना बंद करो! वैभव सूर्यवंशी पर दिनेश कार्तिक ने पूर्व क्रिकेटर्स को लताड़ा
होटल के बाहर पत्नी को दूसरे के साथ देख भड़का पति, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग
जंतर-मंतर बना किला : 6 लेयर की सुरक्षा और 10 फीट ऊंची बैरिकेडिंग; क्या किसी बड़े आंदोलन की आहट है?
बिहार बंद: छपरा में उग्र हुआ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी फूंकी, मचा बवाल
असम और गुजरात में कुदरत का तांडव: बाढ़ से 93 लोगों की मौत, लाखों बेघर
मॉनसून का तांडव: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर
ब्लैक सी में भारतीय नाविक की मौत: व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों से भारत सख्त, जताई कड़ी चिंता
पाकिस्तान सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने खुद ही किया बाहर होने का फैसला
होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमले से दहला भारतीय LPG टैंकर, ब्लैक सी में भी एक भारतीय की मौत