रियलिटी शो लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की नजदीकियां अब खेल पर भारी पड़ती दिख रही हैं। शो में दोनों की दोस्ती को लेकर पहले तो खूब तारीफें हुईं, लेकिन अब यही केमिस्ट्री हर्षद के लिए मुसीबत बन गई है।
गेम से ऊपर दोस्ती, फराह ने लगाई क्लास
जजमेंट डे पर फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा की जमकर खबर ली। फराह ने एक टास्क का हवाला देते हुए कहा कि हर्षद अपना गेम खेलने के बजाय पूरी तरह शिवांगी को गाइड करने में लगे थे।
फराह ने तंज कसते हुए कहा, मैंने आज तक किसी को खुद हारकर इतना खुश होते नहीं देखा, जितना हर्षद को शिवांगी की जीत पर देखा। टास्क के दौरान हर्षद का पूरा ध्यान बस शिवांगी को शॉर्टकट या लॉन्ग कट बताने में था, वो भूल गए कि वो खुद भी खेल रहे हैं।
रितेश बोले- हर्षद खुद पड़ गए वीक
रितेश देशमुख ने हर्षद के खेल के गिरते स्तर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, पहले हफ्ते में लगा था कि यह हर्षद का हफ्ता है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हर्षद खुद ही वीक हो गए हैं। आप शो जीतने आए हैं या शिवांगी के पर्सनल कोच बनने?
फराह का तीखा सवाल- शिवांगी के बिना क्या करोगे?
फराह खान ने हर्षद से सीधा सवाल किया, अगर शिवांगी आउट हो जाती है, तो तुम लॉकअप में क्या करोगे? इस पर हर्षद ने दावा किया कि वो अपनी पर्सनैलिटी के साथ खेलते रहेंगे और उन्हें दूसरों की मदद करना पसंद है।
इस पर फराह ने पलटवार करते हुए कहा, लेकिन फिलहाल तुम सिर्फ शिवांगी की मदद कर रहे हो और खेल से पूरी तरह गायब हो। फराह की इन बातों के बाद हर्षद और शिवांगी दोनों के चेहरे उतर गए, वहीं शिल्पा शिंदे का खेमा काफी खुश नजर आया।
सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी
हर्षद का यह अंदाज दर्शकों को भी रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि शिवांगी बेहद समझदारी से हर्षद का इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि हर्षद अपनी गेम खो रहे हैं। फैंस का मानना है कि अगर हर्षद अब भी नहीं जागे, तो उनका शो से बाहर होना तय है।
क्या हर्षद अपनी दोस्ती छोड़कर गेम पर ध्यान दे पाएंगे? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।
harshad is just dumb and shivangi clearly knows how to use it conveniently. Lol!! harshad if you don t wake up even after all this i have zero hopes from you!!#LockUpp2 pic.twitter.com/TcsrNggCKG
— 𝘴𝘪𝘳𝘪✿ (@baexstan) July 25, 2026
सत्ता की ज़िद, सड़क का आक्रोश और लोकतंत्र की जीत: छात्र आंदोलन से उभरा एक नया इतिहास
क्या बिहार की सत्ता से हटेंगे सम्राट चौधरी? अभिजीत दीपके के ऐलान ने बढ़ाई हलचल
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरनेट पर जताई खुशी, वायरल हुआ अभिजीत दीपके का वीडियो
#CJP का जंतर-मंतर धरना खत्म: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद थमा आंदोलन
नीट विवाद का क्लाइमेक्स: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रियंका गांधी बोलीं- तानाशाही का अंत शुरू
आज मेरा बेटा जीत गया : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भावुक हुईं अभिजीत दीपके की मां
9 गेंद, 20 रन और खूब सारा रोमांच: वैभव सूर्यवंशी का हरारे में फिर चला बल्ला
मैंने और श्रेयस भाई ने बनाई थी खास रणनीति : डेब्यू मैच में छाए यश ठाकुर, जानें क्या है सफलता का राज
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या राजनाथ सिंह का पुराना वादा टूट गया?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: कॉकरोच वाले अंदाज में अभिजीत दिपके का बड़ा दावा, बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए!