नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली और देशभर में मचे बवाल के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बड़े सियासी उलटफेर के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
युवाओं के संघर्ष की जीत प्रियंका गांधी ने इस इस्तीफे को देश के युवाओं की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा, यह भारत के युवाओं के अडिग संघर्ष का परिणाम है। मैं बेहद खुश हूं क्योंकि आज हमारे देश के लोगों ने उन ताकतों से अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है, जिन्होंने संविधान को खत्म करने और जनता की आवाज दबाने की कोशिश की।
तानाशाही नहीं चलेगी प्रियंका ने सरकार को चेतावनी देते हुए दो टूक कहा कि देश में अब तानाशाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, यह हर शासक के लिए सबक है कि आपको जनता की इच्छा सुननी ही होगी। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। भारतीय जनता के संकल्प को कोई तानाशाह नहीं रोक सकता, आज हमारे छात्रों ने इसे साबित कर दिखाया है।
दमन के बाद झुकी सरकार छात्रों के शांतिपूर्ण और गांधीवादी आंदोलन की सराहना करते हुए प्रियंका ने उन पर हुए अत्याचारों को याद किया। उन्होंने कहा, छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठियां बरसाई गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं, लेकिन वे झुके नहीं। अंततः सरकार को ही उनकी इच्छा के सामने झुकना पड़ा।
पीएम आवास के बाहर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा यह इस्तीफा मंगलवार, 21 जुलाई को दिल्ली में हुए उस बड़े विरोध प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है, जिसमें विपक्ष ने सीधा प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) को घेरा था।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव की अगुवाई में विपक्ष के नेताओं ने परीक्षा धांधली के खिलाफ तीन घंटे तक धरना दिया था। इस हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया था, जिसने सरकार पर दबाव और बढ़ा दिया।
#WATCH | Wayanad | On the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, I m very, very happy for many reasons, but the main reason is that I believe today, is the day the people of our country have started claiming their… pic.twitter.com/AJxYmNJ7mx
— ANI (@ANI) July 25, 2026
नीट विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला: देशहित और युवाओं के भविष्य के लिए दिया इस्तीफा
सोनम वांगचुक के बचाव में उतरी CJP: सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा- अब सिर्फ हां या ना में जवाब चाहिए
NEET पेपर लीक की आंच: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
सोनम वांगचुक पर सियासत और सरकार को अल्टीमेटम: ‘अन्ना पार्ट-2’ विवाद के बीच CJP का कड़ा रुख
नीट पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा- युवाओं का भविष्य सर्वोपरि
वांगचुक का अनशन टूटा, सियासत गरमाई: इमरान मसूद ने साधा निशाना, पूछा- क्या हुई निजी डील ?
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बीच बड़ा सियासी कदम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में हलचल: क्या देवेंद्र फडणवीस को मिलेगी केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी?
बच्चों को सिर्फ आदेश नहीं, तर्क चाहिए: छात्र आंदोलन के बीच मोहन भागवत का बड़ा संदेश
IPL का स्टार अब टीम इंडिया का ट्रम्प कार्ड : यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया इंटरनेशनल डेब्यू