नई दिल्ली: मोदी सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। इस घटनाक्रम के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है और विपक्ष ने इसे छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत करार दिया है।
राहुल गांधी ने युवाओं को सराहा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। देश भर के जो छात्र सड़कों पर उतरे, मुझे आप सभी पर गर्व है। आप लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य के लिए लड़े, आप सभी को शाबाश।
सरकार को हटाने का समय आ गया है राहुल गांधी ने इस इस्तीफे को केवल एक शुरुआत बताया। उन्होंने अन्य वर्गों जैसे किसानों और मजदूरों से अपील करते हुए कहा, यह उन सभी के लिए एक सीख है जो इस शासन में दबे और कुचले गए हैं। जो लोग संविधान को बर्बाद कर रहे हैं और संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि अब इस सरकार को हटाने का समय आ गया है। बिल्कुल मत डरो!
दो मुख्य मांगें अभी भी बरकरार राहुल गांधी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने दो प्रमुख मांगें रखीं:
प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार को झुकना पड़ा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, युवा झुके नहीं, इसलिए सरकार को झुकना पड़ा। यह उन सभी छात्रों की जीत है जो अपने हक के लिए अड़े रहे। मैं इस खबर से बेहद खुश और भावुक हूं।
सोनम वांगचुक का समर्थन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने युवाओं और सीजेपी (CJP) को बधाई देते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि वे पिछले चार दशकों से शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह इस्तीफा राजनीतिक गलियारों में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें… pic.twitter.com/Uc2cEOCVKA
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गौतम गंभीर पर बढ़ा दबाव, क्या कोच की कुर्सी खतरे में है?
जंतर-मंतर का संग्राम: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब दिल्ली पुलिस के 3 IPS अधिकारियों को खुली चुनौती
भारत का जिम्बाब्वे पर प्रहार : दूसरे टी20 में 90 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज पर किया कब्जा
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जंतर-मंतर पर जश्न, अभिजीत दीपके बोले- क्रांति हो गई
जंतर-मंतर की गूंज से बदला 2027 का रण: योगी का पलटवार, निशाने पर सैफई मॉडल
सीजेपी की बड़ी जीत: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, सरकार ने मानी सभी मांगें; आंदोलन खत्म
बीहड़ की बागी से संसद तक का सफर: फूलन देवी की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत, अभी दो और मांगे बाकी
सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक का हंगामा: बाहर जाने से रोकने पर पुलिस से भिड़े
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- छात्रों को गुमराह किया गया