केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और देश के युवाओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है।
नीट-यूजी विवाद बना इस्तीफे का कारण धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि वे पिछले चार दशकों से शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि 3 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा में गंभीर गड़बड़ियां पाई गई थीं, जिसका संज्ञान लेते हुए सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी। युवाओं की आकांक्षाओं को अपना नैतिक संकल्प बताते हुए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।
सोनम वांगचुक: यह सड़कों से निकला सीधा लोकतंत्र है शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद प्रसिद्ध शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह सड़कों से निकला सीधा लोकतंत्र है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। उन्होंने सीजेपी और देश की जेन जेड (Gen Z) पीढ़ी को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों ने डर का त्याग कर देश के कोने-कोने से अपनी आवाज बुलंद की है। अब जवाबदेही तय होने के बाद सुधार की दिशा में कदम उठाने का समय है।
विश्वगुरु होने का असली मतलब सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली अंग्मो ने भी युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की जेन जेड पीढ़ी ने दिखाया है कि बिना हिंसा और नफरत के, अपनी बात कैसे मजबूती से रखी जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी को अब इन युवाओं से विश्वगुरु और राष्ट्रवाद का असली मतलब सीखना चाहिए।
सीजेपी की अगली मांगें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस इस्तीफे को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा, यह इस्तीफा इस बात का सबूत है कि यदि आप सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं।
हालांकि, दीपके ने साफ किया कि आंदोलन अभी थमा नहीं है। उन्होंने दो प्रमुख मांगें रखी हैं:
अभिजीत दीपके ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, याद रखें, कॉकरोच से पंगा मत लो। हमारी मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
IT S A VICTORY OF DEMOCRACY
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026
direct democracy... straight from the streets.
It s a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार? अभिजीत दीपके का आया बड़ा बयान
बलिया का 52 बीघा पोखरा विवाद: अवैध कब्जे पर कार्रवाई न होने से गरमाया मामला, मुख्य सचिव तक पहुंची शिकायत
आज मेरा बेटा जीत गया : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भावुक हुईं अभिजीत दीपके की मां
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सोनम वांगचुक बोले - यह लोकतंत्र और युवाओं की जीत
बिहार बंद: नीट पेपर लीक पर उग्र हुआ विरोध, सीवान में एसपी घायल, कई जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
चलती बस बनी सुरक्षा का मिसाल: महिला से छेड़छाड़ पर ड्राइवर ने दिखाई बहादुरी, आरोपी को पुलिस के हवाले किया
जंतर-मंतर बना अखाड़ा : FRS कैमरों से निगरानी, नीट विवाद में 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल
नीट पेपर लीक: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष आक्रामक, कहा- युवाओं की जीत, पीएम मोदी मांगें माफी
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जंतर-मंतर पर जश्न, अभिजीत दीपके बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए
NEET पेपर लीक से उबल रहा सहरसा: थाना चौक पर छात्रों का हल्ला बोल, निष्पक्ष जांच की मांग