नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और छात्रों के भारी आक्रोश के बीच प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।
सोनम वांगचुक ने बताया लोकतंत्र की जीत शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अनशनरत सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता का परिणाम है। मैं CJP, देश की जेन जेड (Gen Z) और उन सभी नागरिकों को बधाई देता हूं, जिन्होंने डर को त्यागकर अपनी आवाज बुलंद की। वांगचुक ने इसे डायरेक्ट डेमोक्रेसी का असर बताया।
इस्तीफे के पीछे का कारण: युवा शक्ति सर्वोपरि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का मामला बिल्कुल नहीं है। उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों और हालिया घटनाक्रम पर दुख व्यक्त किया। प्रधान ने कहा, राष्ट्र विरोधी ताकतें देश की स्थिति का लाभ न उठाएं, छात्रों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न फंसे, इसलिए मैंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से हटने का निर्णय लिया है।
नीट-यूजी विवाद और प्रधान का पक्ष 3 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा में हुई अनियमितताओं का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने कहा, मेरा संकल्प था कि परीक्षा माफिया किसी मेधावी छात्र का भविष्य बर्बाद न कर सकें। 21 जून को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई और 16 जुलाई के परिणाम संतोषजनक रहे, लेकिन कुछ लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की।
राष्ट्र सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि भले ही वे अब मंत्री पद पर नहीं हैं, लेकिन राष्ट्र सेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी। उन्होंने अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी ओडिशा की जनता और देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित रहेंगे।
IT S A VICTORY OF DEMOCRACY
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026
direct democracy... straight from the streets.
It s a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R
जंतर-मंतर का संग्राम: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब दिल्ली पुलिस के 3 IPS अधिकारियों को खुली चुनौती
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मुद्दे की राजनीति से हिलते हैं बड़े-बड़े सिंहासन , जंतर-मंतर पर बोले अभिजीत दीपके
मॉनसून का तांडव: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: कांग्रेस ने कहा हठ की हार , सरकार पर बरसे विपक्ष के दिग्गज
मौत की परवाह किए बिना दौड़ा फरिश्ता : 7 महीने के मासूम को बचाकर पेश की इंसानियत की मिसाल
अस्पताल या नॉर्थ कोरिया की जेल? सोनम वांगचुक का सनसनीखेज खुलासा
नीट पेपर लीक का असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
भारत आ रही है फुटबॉल की जादुई टीम? ब्राजील बनाम भारत मैच को लेकर बड़ी अपडेट
श्रेयस अय्यर का सिक्का आज रचेगा इतिहास: 88 साल पुराना महा-रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर कप्तान
सत्ता की ज़िद, सड़क का आक्रोश और लोकतंत्र की जीत: छात्र आंदोलन से उभरा एक नया इतिहास