पटना/सीवान/छपरा: नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बुलाया गया बिहार बंद राज्य के कई जिलों में हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई आमने-सामने की झड़प में पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग तक की नौबत आ गई।
बिहार बंद के दौरान सबसे भयावह तस्वीरें सीवान से सामने आईं। गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन जब हालात बेकाबू हो गए, तो पुलिस को 10 राउंड से अधिक फायरिंग करनी पड़ी। इस हिंसक टकराव में सीवान के एसपी पूरन कुमार झा के हाथ में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद एसपी ने वापस मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। ऐहतियात के तौर पर शहर में इंटरनेट सेवाएं भी धीमी कर दी गई हैं।
बंद का असर राज्य के कम से कम आठ जिलों में व्यापक रहा। पटना, छपरा, सीवान, भागलपुर, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, बेतिया और लखीसराय में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। जगह-जगह सड़क जाम और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की खबरें मिलीं।
छपरा में प्रदर्शनकारी सरकारी भवन की छत पर चढ़ गए और पोस्टर फाड़ दिए। यहां तक कि एक जज की गाड़ी भी जाम में फंसी रही। उपद्रवियों ने एक पुलिस वाहन में आग लगा दी और सड़कों पर बैरिकेडिंग को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया। वहीं, भागलपुर में पुलिस की गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों का भारी जमावड़ा रहा। यहां पुलिस पर पथराव की घटना के बाद हल्का बल प्रयोग किया गया। वहीं, सीतामढ़ी में आक्रोशित भीड़ ने एक भाजपा नेता की गाड़ी को अपना निशाना बनाया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेगूसराय जैसे जिलों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की गई। लखीसराय में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। पटना के एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल बिहार के अधिकांश संवेदनशील इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती जारी है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
*सीवान: गांधी मैदान में छात्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े. एसपी पूरन कुमार झा समेत कई लोग घायल हुए. गांधी मैदान से जेपी चौक तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.#Siwan #Bihar… pic.twitter.com/VJt36yjNim
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 25, 2026
बिहार बंद: नीट पेपर लीक पर उग्र हुआ विरोध, सीवान में एसपी घायल, कई जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
जंतर-मंतर बवाल: अगर समय पर नहीं पहुंचते तो जान चली जाती , ACP पर हुए जानलेवा हमले की पूरी कहानी
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सिस्टम के भीतर का खेल और इस्तीफे की पूरी कहानी
NEET पेपर लीक की आंच: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
आधी रात को फिर सक्रिय हुए पीएम मोदी, Gen Z से बोले- थैंक्यू फ्रेंड्स
जंतर-मंतर बवाल: अगर समय पर नहीं पहुँचता तो ACP की जान जा सकती थी , DCP विनीत कुमार ने सुनाई आपबीती
लड़की हूं, फंसा दूंगी : पोस्ट ऑफिस में महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल, मचा बवाल
वांगचुक का अनशन टूटा, सियासत गरमाई: इमरान मसूद ने साधा निशाना, पूछा- क्या हुई निजी डील ?
नीट पेपर लीक: सरकार के साथ निर्णायक बैठक आज, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तो संसद मार्च की चेतावनी
महाराष्ट्र में MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत: खत्म हुआ 1 साल का अनिवार्य बॉन्ड सिस्टम