शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी गहमागहमी देखने को मिली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार के इस फैसले का जमकर स्वागत किया। मंच पर जश्न का माहौल था और कार्यकर्ताओं ने CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को कंधों पर उठाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान दीपके के हाथ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर मौजूद थी।
डर के आगे जीत की गूंज प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि यह इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि यदि जनता डरे नहीं और सत्ता के सामने झुके नहीं, तो वह किसी को भी झुकने पर मजबूर कर सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि सामूहिक प्रतिरोध की ताकत है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि उन्हें हीरो न बनाया जाए, क्योंकि एक व्यक्ति को सिर पर बैठाने से देश का नुकसान हुआ है।
अभी बाकी हैं दो अहम मांगें इस्तीफे के बाद भी CJP का आंदोलन थमा नहीं है। अभिजीत दीपके ने सरकार के सामने दो नई शर्तें रखी हैं। उन्होंने कहा, नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले। इसके अलावा, 20 जुलाई को जिन पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ गुंडागर्दी की थी, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में जोड़ा कि कॉकरोच से पंगा लेना भारी पड़ सकता है।
पूरे देश में कैंडल मार्च की योजना CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने शांतिपूर्ण विरोध जारी रखने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी तीनों मांगें लिखित में मान लेती है, तो वे अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे। इसके लिए उन्होंने देश भर में शाम 6:00 बजे शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है।
सोनम वांगचुक ने बताया लोकतंत्र की जीत इस घटनाक्रम पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सड़कों से निकली लोकतंत्र की सीधी जीत करार दिया है। वांगचुक ने शांति, सब्र और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के युवाओं (जेन-जी) और उन नागरिकों की जीत है, जिन्होंने डर के साये से बाहर निकलकर अपने हक के लिए आवाज उठाई है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं...धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन… pic.twitter.com/Z9uPmJGZdi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
जंतर-मंतर पर डिजिटल जासूसी ? AI वैन से प्रदर्शनकारियों की निगरानी पर मचा बवाल
जंतर-मंतर का संग्राम: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब दिल्ली पुलिस के 3 IPS अधिकारियों को खुली चुनौती
जंतर-मंतर की तपिश से प्रधान के इस्तीफे तक: नीट धांधली के खिलाफ युवाओं की ऐतिहासिक जीत
फिसला अभिषेक शर्मा का बल्ला, नंबर-1 से सीधे 8वें नंबर पर; क्या टीम इंडिया से कटेगा पत्ता?
सारनाथ को मिली वैश्विक पहचान: यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ बुद्ध की पहली शिक्षा का केंद्र
36 दिन का संघर्ष रंग लाया: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की बड़ी जीत
होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमले से दहला भारतीय LPG टैंकर, ब्लैक सी में भी एक भारतीय की मौत
बच्चों को सिर्फ आदेश नहीं, तर्क चाहिए: छात्र आंदोलन के बीच मोहन भागवत का बड़ा संदेश
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: बॉलीवुड सेलेब्स और छात्रों के बीच मची हलचल, जानें किसने क्या कहा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- छात्रों को गुमराह किया गया