प्रयागराज में छात्रों का आक्रोश नीट (NEET) पेपर लीक मामले ने पूरे देश में हलचल मचा रखी है। दिल्ली के बाद अब शनिवार को प्रयागराज सड़कों पर उतरा। सुबह से हो रही भारी बारिश भी छात्रों के हौसले नहीं डिगा सकी। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
क्या हैं छात्रों की प्रमुख मांगें? प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता खत्म हो रही है। छात्रों ने मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
अखिलेश यादव का बड़ा बयान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रदर्शन का खुला समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा, इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी है। वहां भाजपा के खिलाफ जो जनाक्रोश उभरा है, वह इतिहास रचेगा। हम छात्रों के साथ हैं।
खांचा नहीं, पूरा ढांचा बदलो नीट पेपर लीक मामले में एनडीए (NTA) के 47 अधिकारियों को हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, जब तक बचा रहेगा आका, तब तक पड़ता रहेगा डाका! सिर्फ खांचा बदलने से काम नहीं चलेगा, सरकार को पूरा ढांचा बदलना होगा।
आंदोलन के आगे बढ़ने की चेतावनी छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन और भी व्यापक स्वरूप लेगा। छात्रों का कहना है कि वे अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार की ओर से सख्त कदम उठाने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
*इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी है। वहाँ भी जिस तरह भाजपा के ख़िलाफ़ जनाक्रोश उभरा है, वो कल का इतिहास रचेगा।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 25, 2026
है इलाहाबाद के छात्रों के साथ, हमारी भी पुरज़ोर आवाज़! pic.twitter.com/nLQYBp35S8
CWG 2026: झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! इस धाकड़ बल्लेबाज की हो रही वापसी
तीसरे दौर की बातचीत से पहले CJP प्रमुख अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा लेकर ही दम लूंगा
जंतर-मंतर बवाल: अगर समय पर नहीं पहुँचता तो ACP की जान जा सकती थी , DCP विनीत कुमार ने सुनाई आपबीती
UN की दिल्ली छात्र आंदोलन पर दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सुरक्षा बल बरतें संयम
पेपर लीक पर पीएम की रील्स vs छात्रों का गुस्सा: CJP की दो टूक - इस्तीफा दीजिए, फिर शेयर करेंगे वीडियो
टाइफाइड की गिरफ्त में अभिजीत दीपके, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग
छात्र आक्रोश: नीट पेपर लीक पर पटना में भारी बवाल, तेज प्रताप यादव हिरासत में
जंतर-मंतर बवाल: अगर समय पर नहीं पहुंचते तो जान चली जाती , ACP पर हुए जानलेवा हमले की पूरी कहानी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: क्या हैंडशेक करेंगे भारत-पाक खिलाड़ी? जारी हुआ बड़ा अपडेट