स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय पैरा एथलीट झंडू कुमार ने मेंस हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट (130.9 किग्रा कैटेगरी) में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोल दिया है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले झंडू की इस कामयाबी से पूरे देश में जश्न का माहौल है।
पीएम मोदी ने की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर झंडू कुमार की जमकर तारीफ की। पीएम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, झंडू कुमार का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर CWG 2026 में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है। यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और बरसों की अनुशासित मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है।
190 किग्रा का शानदार लिफ्ट झंडू कुमार ने इस प्रतियोगिता में 190 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर 130.9 अंक हासिल किए। वे स्वर्ण पदक के करीब भी पहुंचे थे, लेकिन आखिरी प्रयास में 196 किलोग्राम वजन उठाने से चूक गए। बावजूद इसके, उनके करियर का यह पहला कॉमनवेल्थ मेडल भारत के लिए बेहद खास है।
हवा में उड़ने जैसा महसूस हो रहा है पदक जीतने के बाद झंडू कुमार काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोचों और कड़ी मेहनत को दिया। झंडू ने कहा, मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि किसी भी तरह मेडल जीतना है। अब मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया है।
भारत को मिली एक मजबूत शुरुआत झंडू कुमार के इस पदक ने भारतीय दल के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के शुरुआती दौर में ही मेडल टैली में नाम दर्ज कराना भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है। अब पूरे देश की नजरें अन्य एथलीटों पर हैं, जो आने वाले दिनों में देश के लिए और पदक जीत सकते हैं।
A spectacular performance by Jhandu Kumar, who has opened India’s medal tally at the #CWG2026 by winning a Bronze in the Men’s Heavyweight Para Powerlifting event! Congratulations to him. His achievement is a powerful reflection of immense strength, unwavering determination and… pic.twitter.com/kMdkU6RRAF
— Narendra Modi (@narendramodi) July 25, 2026
अगर डील करनी होती तो 26 दिन भूखा क्यों रहता? आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक
ये अंधे-बहरे हैं : नीट मुद्दे पर सुधांशु पांडे का बॉलीवुड और प्रदर्शनकारियों पर तीखा हमला
असम और गुजरात में कुदरत का तांडव: बाढ़ से 93 लोगों की मौत, लाखों बेघर
CWG 2026: पोलियो को हराकर विश्व मंच पर चमके झंडू कुमार, भारत को दिलाया पहला कांस्य पदक
सीजेपी आंदोलन बनाम विपक्ष: सायोनी घोष का बड़ा हमला, कहा- सियासत चमकाने में जुटे दल
जंतर-मंतर बना किले में तब्दील: लोहे की चेन और कीलों से सील हुआ इलाका; भारी पुलिस बल तैनात
नीट पेपर लीक पर भागलपुर में बवाल: तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
चलती बस में युवक ने की छेड़छाड़, लड़की की सूझबूझ से वायरल हुआ वीडियो
मॉनसून का तांडव: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर
NEET पेपर लीक से उबल रहा सहरसा: थाना चौक पर छात्रों का हल्ला बोल, निष्पक्ष जांच की मांग