वॉशिंगटन: अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। कनाडा सीमा के पास गुरुवार शाम एक सीप्लेन लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित होकर चट्टानों से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि इसमें सवार सभी 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
लैंडिंग के वक्त बिगड़ा संतुलन यह हादसा गुरुवार शाम करीब 5:20 बजे हुआ। DHC-3 Otter मॉडल का यह सीप्लेन सैन जुआन द्वीप समूह के सूसिया आइलैंड स्टेट पार्क के पास उतरने की कोशिश कर रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, विमान पानी की सतह के बेहद करीब था, तभी अचानक वह असंतुलित होकर एक ओर झुक गया। पहले उसका एक हिस्सा पानी से टकराया और फिर वह हवा में उछलकर सीधे एक बड़ी चट्टान से जा भिड़ा।
स्थानीय नाविकों ने निभाई जान बचाने में भूमिका हादसे के तुरंत बाद विमान से काला धुआं उठने लगा और वह आग के गोले में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद 6 से 7 स्थानीय नाविकों और मछुआरों ने अद्भुत साहस दिखाया। अमेरिकी तटरक्षक बल के पहुंचने से पहले ही इन लोगों ने जलते हुए विमान के दरवाजे खोलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि स्थानीय लोगों की तत्परता न होती तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
घायलों की स्थिति और जांच विमान में एक पायलट और 10 यात्री सवार थे। सैन जुआन काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अन्य यात्रियों को सिर में चोटें आई हैं और कुछ की हड्डियां टूटी हैं। हालांकि, इनमें से 5 लोगों को इलाज के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एयरलाइन कंपनी ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
खराब मौसम और तकनीकी पहलू फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) मामले की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के समय इलाके में तेज बारिश, तूफान और बिजली कड़कने जैसी खराब मौसमी स्थितियां थीं। जांचकर्ता इस बात पर भी गौर कर रहे हैं कि क्या इसमें कोई तकनीकी खराबी थी, क्योंकि 2022 में इसी मॉडल का एक विमान सिएटल के पास क्रैश हुआ था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खामी पाई गई थी।
WATCH: Kenmore Air plane carrying at least 10 crashes near Sucia Island in Washington’s San Juan Islands pic.twitter.com/r7Dv30e79t
— Rapid Report (@RapidReport2025) July 24, 2026
किससे पंगा ले रहे हो? रणवीर शौरी का तीखा प्रहार, छात्र आंदोलन पर विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी का नया दांव: साहिल के बाद अब इन दो महिला छात्र नेताओं को मीडिया के सामने लाकर सरकार को घेरा
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या आंदोलन का उग्र रूप: दिल्ली में आज होगी आर-पार की बैठक
ऑफिस में शॉर्ट्स बनाम पैरों के बाल: जापान में क्यों छिड़ी लेग हेयर हैरेसमेंट की नई बहस?
नीट विवाद: सरकार और सीजेपी की आज आर-पार की बैठक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जंतर-मंतर पर जश्न, अभिजीत दीपके बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए
तीसरे दौर की बातचीत से पहले CJP प्रमुख अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा लेकर ही दम लूंगा
सीवान में बिहार बंद का हिंसक रूप: एसपी घायल, 10 राउंड हवाई फायरिंग और आंसू गैस से दहला गांधी मैदान
थैंक्यू फ्रेंड्स : युवाओं के प्यार पर PM मोदी ने फिर देर रात शेयर किया वीडियो, किया बड़ा वादा
मोदी-शाह का नाम सुनकर हम कांपते थे : मणिशंकर अय्यर ने बताया क्यों छात्रों का आंदोलन है ऐतिहासिक