महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मामले का मुख्य आरोपी और कथित पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष टीम ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया है।
पुलिस को लंबे समय से था चकमा दे रहा बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस कई महीनों से मशक्कत कर रही थी। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। पुलिस की टीमें महाराष्ट्र से लेकर बिहार और आसपास के राज्यों में डेरा डाले हुए थीं। इस कार्रवाई में बिजेंद्र के एक अन्य सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है।
नीट पेपर लीक से भी जुड़ा है तार बिजेंद्र गुप्ता का नाम सिर्फ महाराष्ट्र TET तक ही सीमित नहीं है। उसका नाम साल 2024 के चर्चित नीट (NEET) पेपर लीक विवाद में भी सामने आया था। एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उसने पेपर लीक सिंडिकेट के काम करने के तरीके और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सुरक्षा खामियों को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए थे। तभी से वह केंद्रीय और राज्य एजेंसियों की रडार पर था।
पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज पुलिस अब बिजेंद्र गुप्ता को भिवंडी लेकर आई है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस पूछताछ से पेपर लीक के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पेपर को लीक करने में किन अधिकारियों की मिलीभगत थी और इस गिरोह को आर्थिक मजबूती कहां से मिल रही थी।
छात्रों के प्रदर्शन के बीच उम्मीद की किरण यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब देश भर के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। नीट और अन्य परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच इस बड़े खिलाड़ी की गिरफ्तारी से उम्मीद जगी है कि पेपर लीक सिंडिकेट के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले इस मामले में बिजेंद्र की पत्नी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य साजिशकर्ता के पकड़े जाने के बाद कई और बड़े चेहरों के बेनकाब होने की संभावना है।
Main accused of Maharashtra TET (Teacher Eligibility Test) paper leak, Bijendra Kumar Gupta, arrested from Bihar by Bhiwandi Police. He has been brought to Pune Airport from where he will be taken to Bhiwandi: Bhiwandi Police pic.twitter.com/g3V7HNshnD
— ANI (@ANI) July 25, 2026
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन के आइसोलेशन की सलाह
सोनम वांगचुक के बचाव में उतरी CJP: सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा- अब सिर्फ हां या ना में जवाब चाहिए
चलती बस में युवक ने की छेड़छाड़, लड़की की सूझबूझ से वायरल हुआ वीडियो
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- छात्रों को गुमराह किया गया
नई दिल्ली में फूड डिलीवरी पर बैन : आखिर क्या है सच्चाई?
ब्लैक सी में भारतीय नाविक की मौत: व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों से भारत सख्त, जताई कड़ी चिंता
ईरानी जलक्षेत्र में LPG टैंकर दिशा पर हमला, बाल-बाल बचे 28 भारतीय
मिडिल ईस्ट में सी-वॉर : अमेरिकी हमले से दहला ईरान, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
जब TTE साहब को मिली नन्हीं यात्री से टक्कर, वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल!
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा या सुधार का वादा? CJP और सरकार के बीच आज आर-पार की बैठक