रूस की एक जेल में तस्करी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ड्रग्स की सप्लाई के लिए किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक बेजुबान जानवर का इस्तेमाल किया गया। जेल प्रशासन ने एक बिल्ली को पकड़ा है, जिसके गले में नशीले पदार्थ छिपाकर भेजे जा रहे थे।
क्या था पूरा मामला? यह घटना रूस की पेनल कॉलोनी नंबर-17 के पास हुई। जेल के सुरक्षा कर्मियों ने एक बिल्ली को संदिग्ध तरीके से परिसर की ओर आते देखा। शक होने पर जब उसे पकड़ा गया, तो उसके गले में दो कपड़े के कॉलर बंधे मिले।
जांच में पता चला कि ये कॉलर साधारण नहीं थे। इनके अंदर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ छिपाकर रखे गए थे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि तस्करों ने जेल की सुरक्षा को धता बताने के लिए बिल्ली को जरिया बनाया।
जांच में जुटी एजेंसियां अधिकारियों ने फिलहाल बिल्ली को सुरक्षित मुक्त कर दिया है। जेल प्रशासन अब इस एंगल से जांच कर रहा है कि बिल्ली को प्रशिक्षित किसने किया और उसे जेल के अंदर किस कैदी तक पहुंचना था। हालांकि, अभी तक किसी संदिग्ध का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस पूरी साजिश की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं।
सिर्फ रूस ही नहीं, दुनिया भर में बढ़ी चुनौती यह कोई पहली बार नहीं है जब जानवरों का इस्तेमाल तस्करी के लिए हुआ हो। इससे पहले श्रीलंका और कोस्टा रिका में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। श्रीलंका की एक जेल में बिल्ली के पास से हेरोइन, सिम कार्ड और मेमोरी चिप बरामद हुई थी। वहीं, कोस्टा रिका में भी बिल्ली के जरिए कोकीन और मारिजुआना पहुंचाने की कोशिश की गई थी।
सुरक्षा पर बड़ा सवाल यह घटना जेल सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती पेश करती है। हालांकि यह मामला सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन जेलों के भीतर इस तरह की तस्करी को रोकना बड़ी चुनौती बन गई है। तस्करों की ये नई तरकीबें अब जेल प्रशासन को अधिक सतर्क और चौकस रहने पर मजबूर कर रही हैं। फिलहाल, यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
⚫️ Rusya’da cezaevine uyuşturucu taşımak için kullanılan kedi yakalandı.
— SİYAH SANCAK (@siyahsancakx) July 21, 2026
➖Kedi serbest bırakıldı. pic.twitter.com/LO5LCCodvn
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके को टाइफाइड, जंतर-मंतर पर हिंसा भड़काने की बड़ी साजिश का खुलासा!
क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा? : सीक्रेट डील के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक
सब्जी बेचने से राष्ट्रमंडल खेलों के पदक तक: कौन हैं झंडू कुमार, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों को दी मात
लखनऊ अग्निकांड का फुल एंड फाइनल हिसाब: गुनहगार इमारत पर चला LDA का बुलडोजर
नीट पर सवाल, पंजाब पर मौन: अभिजीत दीपके से पूछा गया- क्या केजरीवाल देंगे इस्तीफा?
सोनम वांगचुक पर सियासत और सरकार को अल्टीमेटम: ‘अन्ना पार्ट-2’ विवाद के बीच CJP का कड़ा रुख
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! इस धाकड़ बल्लेबाज की हो रही वापसी
CWG 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान की जंग, जादूमणि सिंह ने भरी प्री-क्वार्टर फाइनल में हुंकार
नीट पेपर लीक का असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, भाजपा ने किया बचाव
सीजेपी आंदोलन बनाम विपक्ष: सायोनी घोष का बड़ा हमला, कहा- सियासत चमकाने में जुटे दल