नीट पेपर लीक और लद्दाख के मुद्दों को लेकर 26 दिनों तक अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना मौन तोड़ा है। अनशन खत्म करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें मिल रही आलोचनाओं का उन्होंने कड़े शब्दों में जवाब दिया है।
क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट चाहिए? सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 26 दिन की कड़ी तपस्या, 11 किलो वजन कम होने और दिल्ली की भीषण गर्मी में रहने के बाद क्या मुझे अब किसी से अपनी ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेना होगा? मुझे दुख है कि लोग अनशन की पवित्रता पर सवाल उठा रहे हैं।
डील की बातें करने वालों पर भड़के वांगचुक अनशन तुड़वाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी को लेकर उठ रहे सवालों पर वांगचुक ने कहा, मुझसे पूछा जा रहा है कि मैंने इनके हाथों से अनशन क्यों तोड़ा, उनके हाथों क्यों नहीं? लोग कह रहे हैं कि कोई डील हुई है। जो लोग यह कह रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, अगर मुझे सौदा करना होता, तो क्या मैं 26 दिनों तक भूखा रहकर अपनी जान जोखिम में डालता? सौदे आलीशान कमरों में बैठकर होते हैं, फुटपाथ पर तड़पकर नहीं। धिक्कार है ऐसे लोगों की सोच पर, जो ऐसे नीच ख्याल रखते हैं।
क्यों तोड़ा अनशन? सोनम वांगचुक ने बताया कि 23 जुलाई की देर रात सरकार से ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लिक्विड डाइट पर हैं और शारीरिक रूप से बेहद कमजोर हो चुके थे, जिस कारण उन्हें आगे बढ़ने के लिए यह कदम उठाना पड़ा।
जनता के समर्थन की जरूरत वांगचुक ने ट्रोलर्स को नजरअंदाज करते हुए अपने समर्थकों से अपील की है कि वे मुद्दे की गंभीरता को समझें। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य के लिए है। उन्होंने अपने समर्थकों से इस संदेश को आगे फैलाने का आग्रह किया है।
AFTER 26 DAYS OF HUNGER DO I NEED TO PROVE MY SINCERITY !!!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 24, 2026
Do please watch and help spread the word. Find the full 22 minutes video on my YouTube Channel: Sonam Wangchuk pic.twitter.com/6CO3tjZsSD
नीट विवाद: सरकार के साथ हुई अहम बातचीत, CJP ने रखीं अपनी तीन बड़ी शर्तें
गुजरात पर बादलों का प्रलय : एक दिन में हुई 900mm से ज्यादा बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
उन्हें मैनेज करना जरूरी है : 2027 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को लेकर एबी डिविलियर्स की भविष्यवाणी
काउंटी क्रिकेट में कुलदीप यादव का जलवा: पहले 9 ओवर रहे खाली, फिर आखिरी ओवर में मचाया कोहराम
नीट विवाद: सरकार और सीजेपी के बीच अहम बैठक, कल फिर होगी आर-पार की बात
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी , प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार को घेरा
ट्विटर के को-फाउंडर का Bitchat बैन: इंटरनेट बंद होने पर मैसेजिंग का नया जरिया सरकारी रडार पर
वर्दी त्यागी, जमीर बचाया: छात्र आंदोलन में लाठी चलाने से इनकार कर दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने दिया इस्तीफा
वेस्टइंडीज क्रिकेट में बड़ा घमासान: टीम में चुने जाने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने खेलने से किया इनकार
क्या 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में होगी दीवारों की वापसी? इन 3 दिग्गजों पर टिकी नजरें