दिल्ली: नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर जहां सरकार और सीजेपी (CJP) के बीच समाधान की कोशिशें शुरू हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने एक घायल छात्र को मंच पर लाकर सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया है।
राहुल का हमला: प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधान को अपराधी करार देते हुए कहा कि उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। राहुल ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान देश की शिक्षा व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रतीक हैं और यही हजारों छात्रों के भविष्य बर्बाद होने के कारण हैं।
छात्र के जख्म बने गवाह राहुल गांधी शुक्रवार को एक ऐसे छात्र को साथ लेकर मीडिया के सामने आए, जो छात्र आंदोलन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ था। उन्होंने छात्र के हाथ और आंखों की चोट दिखाते हुए कहा कि सरकार झूठ बोल रही है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ। राहुल ने भावुक होकर बताया कि यह छात्र तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे निशाना बनाया, जिससे उसने अपनी एक आंख की रोशनी खो दी है।
क्या है CJP की मांगें? दूसरी ओर, सीजेपी और सरकार के बीच बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि सीजेपी ने तीन प्रमुख मांगें और पांच सुझाव रखे हैं। मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
सरकार का रुख और विपक्ष का विरोध सरकार ने सीजेपी से कहा है कि वे उनकी मांगों पर विचार करेंगे और शनिवार को फिर से बैठक करेंगे। जेपी नड्डा ने इसे सकारात्मक बातचीत बताया है। वहीं, सीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
संसद का माहौल तनावपूर्ण संसद में भी घमासान जारी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की है कि वे सदन चलने दें और चर्चा करें। वहीं, राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार उन्हें संसद में बोलने नहीं दे रही है और उनका माइक बंद कर दिया जा रहा है। नीट मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच की यह रस्साकशी फिलहाल किसी निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर नहीं आ रही है।
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, Dharmendra Pradhan is a criminal education minister. He has to be removed. He is a symbol of the collapse of our education system. He has to go. He is the reason why thousands of people are outside. He has to go. pic.twitter.com/Mm1Vs9Yaxb
— ANI (@ANI) July 24, 2026
इंटरनेट शटडाउन के बीच संकट में Bitchat: सरकार ने GitHub से मांगी रिपॉजिटरी हटाने की मांग
बाइक की टंकी काट बनाया लोकल ट्रेन जैसा जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकराया लोगों का सिर
NEET-UG विवाद: सरकार के साथ 25 जुलाई को निर्णायक वार्ता, क्या कुर्सी बचा पाएंगे धर्मेंद्र प्रधान?
आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: पेपर लीक माफियाओं पर अब बरसेगा कानून का कड़ा प्रहार
पेपर लीक पर मोदी सरकार का कड़ा प्रहार: दोषियों को 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ का जुर्माना
कड़क माल है गाइज... आंसू गैस के धुएं में कूदकर बिहारी युवक ने दी ऐसी रिव्यू , वीडियो हुआ वायरल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं: 10 साल जेल और 1 करोड़ का जुर्माना, सरकार सख्त
बॉक्स ऑफिस पर द ओडिसी का दबदबा: थलापति विजय की फिल्म भी नहीं रोक पाई नोलन की आंधी
Asian Games 2026: 38 मैचों में 143 छक्के... क्या 15 साल का ये सुपरस्टार भारत को दिलाएगा गोल्ड?
गुजरात में डेथ ट्रैप का साया: स्थिर भंवर से मंडराया जलप्रलय का खतरा, अगले 24 घंटे बेहद क्रिटिकल