क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म द ओडिसी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 2100 करोड़ रुपये के मेगा बजट में बनी यह फिल्म देश में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के मात्र 7 दिनों के भीतर ही फिल्म ने शतक जड़ दिया है।
विजय की जना नायकन का नहीं चला जादू हाल ही में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जना नायकन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उम्मीद थी कि यह फिल्म द ओडिसी की रफ्तार को धीमी कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नोलन की फिल्म दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है और जना नायकन की एंट्री के बावजूद इसके बिजनेस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, द ओडिसी ने भारत में 107.22 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म नोलन की ओपेनहाइमर के बाद भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली उनकी दूसरी फिल्म बन गई है, जो इसे 2026 की भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनाती है।
सातवें दिन का प्रदर्शन रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म के कुल 11,111 शो देशभर में चल रहे हैं। इसमें अंग्रेजी वर्जन का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है, जिसकी ऑक्यूपेंसी 57 प्रतिशत तक दर्ज की गई। तमिल और तेलुगु में भी फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
क्यों खास है द ओडिसी ? फिल्म की सफलता के पीछे का एक बड़ा कारण इसका जबरदस्त प्रमोशन है। नोलन और उनकी टीम ने दुनिया के केवल पांच चुनिंदा प्रीमियर में से एक मुंबई में रखा था, जो भारतीय दर्शकों के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है। वॉर्मर ब्रदर्स पिक्चर्स इंडिया के डेन्जिल डायस के अनुसार, दर्शकों का लगातार सिनेमाघरों में लौटना नोलन के सिनेमा पर उनके भरोसे को दिखाता है।
सितारों से सजी नोलन की महागाथा द ओडिसी में मैट डेमन ने ओडीसियस के मुख्य किरदार को निभाया है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े सितारों की फौज नजर आ रही है। नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल अपनी तकनीक के लिए, बल्कि इन सितारों की दमदार अदाकारी के लिए भी सराही जा रही है।
₹100 CRORE AND COUNTING! 💥
— Ramesh Bala (@rameshlaus) July 24, 2026
Christopher Nolan’s #TheOdyssey has crossed the ₹100 crore gross mark at the Indian box office in just one week, becoming the biggest Hollywood film of 2026 in India and Nolan’s second film after #Oppenheimer to join the ₹100 crore club.
India… pic.twitter.com/BWqGJDYoHh
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म: सरकार से मिली लिखित गारंटी, अब क्या होगाCJP आंदोलन का भविष्य?
20 साल की चुप्पी: पत्नी बच्चों में खोई, तो पति ने साध लिया मौन व्रत
कल का मौसम: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
नीट पेपर लीक: सरकार और CJP के बीच बनी सहमति, इस्तीफे पर अटका पेंच
नीट पेपर लीक: न दफ्तर, न जंतर-मंतर; कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज सरकार और CJP की आर-पार की बातचीत
पेपर लीक गैंग की अब खैर नहीं; 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना, मोदी सरकार का महा-प्लान तैयार
सोनम वांगचुक और CJP के अलग हुए रास्ते? नीट आंदोलन में दिख रही बड़ी दरार
कांगो में इबोला का तांडव : 1,000 से ज्यादा मौतें, हिंसा ने रोकी राहत सामग्री की राह
क्या CJP खत्म करेगी जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन? अभिजीत दीपके का आया दो-टूक जवाब
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, पर अभी थमा नहीं धर्मेंद्र प्रधान का विरोध: जानें क्या है अभिजीत दीपके का प्लान