देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह मेहरबान है, जिससे भीषण गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में भारी बारिश ने संकट बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने कल, 25 जुलाई के लिए 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में कल दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 26 और 27 जुलाई को भी आसमान में बादल रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई तक हल्की बारिश होगी, जबकि 27 से 30 जुलाई के बीच पूरे राज्य में व्यापक वर्षा की संभावना है। बिहार में भी 25 से 27 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर और 27-29 जुलाई के दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
गुजरात में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक करीब 38,653 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भरूच, सूरत, नवसारी और वलसाड जैसे जिलों के लिए खतरा बना हुआ है, जबकि अहमदाबाद और गांधीनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
राजस्थान में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि, दक्षिण कश्मीर में शुक्रवार शाम से मौसम में कुछ सुधार की उम्मीद है, लेकिन 28 जुलाई से फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग ने जिन 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें प्रमुख रूप से गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर शामिल हैं। विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
*District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 24, 2026
Issue Time: 24-07-2026 07:46 Hrs IST
Validity Time: 24-07-2026 10:46 Hrs IST
Red Warnings: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following districts… pic.twitter.com/qGMFdEOfVM
गुजरात में डेथ ट्रैप का साया: स्थिर भंवर से मंडराया जलप्रलय का खतरा, अगले 24 घंटे बेहद क्रिटिकल
अभिजीत दीपके की मौत का दावा निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी का कड़ा रुख, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करो, तभी होगी संसद में चर्चा
मुंबई के लिए राहत भरी खबर: मोडक सागर झील लबालब, शहर की चार झीलें अब पूरी तरह फुल
योगी का गोरखपुर: विकास की रफ्तार और बदलती तस्वीर से बना स्मार्ट सिटी का नया मॉडल
वैष्णो देवी यात्रा के दौरान खोया था मोबाइल? रियासी पुलिस ने ढूँढ निकाले 206 फोन, लाखों की ठगी भी ट्रेस
नोएडा में चीन का हवाला जाल बेनकाब: STF की छापेमारी में फर्जी कंपनियों और करोड़ों के चेक बरामद
इराक में कोहराम: अमेरिकी सैन्य बेस पर मिसाइलों की बौछार, दहला इरबिल
नीट पेपर लीक: छात्रों के उबाल के आगे झुकी सरकार, 24 घंटे में उठाए बड़े कदम
NEET पेपर लीक: बॉलीवुड का आक्रोश; शाहिद, सलमान और करीना समेत इन सितारों ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज