नई दिल्ली: देश में पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव अब थमता नजर आ रहा है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 26 दिनों से अनशन पर बैठे प्रसिद्ध शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
पीएम मोदी का भरोसा और मंत्रियों की पहल बीते गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया। इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां सोनम वांगचुक भर्ती हैं। मंत्रियों ने उन्हें सरकार की मंशा से अवगत कराया।
सरकार ला रही है नया कानून मुलाकात के दौरान मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है। सरकार मौजूदा संसद सत्र में पेपर लीक के खिलाफ एक कड़ा बिल लाने की तैयारी कर रही है। साथ ही, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।
सूप पीकर तोड़ा लंबा अनशन सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों का उपवास समाप्त करने का निर्णय लिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों सूप पीकर उन्होंने अपना अनशन तोड़ा। इस दौरान उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो और लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे। वांगचुक ने दोहराया कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा ही उनकी प्राथमिकता है।
क्या जंतर-मंतर का प्रदर्शन थमेगा? सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन भी खत्म होगा? फिलहाल, सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस कारण प्रदर्शन को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है और सस्पेंस बरकरार है।
Just now in the presence of Union Ministers Sh. JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break… pic.twitter.com/RFCet7Oksy
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
विजय की विदाई का महा-उत्सव: जन नायकन के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में रोए फैंस, तृषा कृष्णन ने भी देखा शो
8वें वेतन आयोग के शोर के बीच सरकार का यू-टर्न , UPS को लेकर साफ किया अपना स्टैंड
पेपर लीक के गुनहगार नहीं बचेंगे : पीएम मोदी का सख्त संदेश, फास्ट ट्रैक कोर्ट की तैयारी
थलापति विजय की फिल्म देख थिएटर में ही फूट-फूटकर रोने लगे मंत्री, वीडियो हुआ वायरल
अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला: फास्ट ट्रैक कोर्ट को बताया दिखावा , नीट मामले में उठाए गंभीर सवाल
रील बनाने का शौक पड़ा भारी, उफनती नदी में जान जोखिम में डाल रहे युवक; पुलिस ने दी चेतावनी
पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं छोड़ूंगा : कौन हैं IPS संकेत कुमार, जो ISRO में वैज्ञानिक थे?
पेपर लीक पर सरकार का आर-पार वाला एक्शन, PM मोदी ने कैबिनेट बैठक से पहले छात्रों को दिया बड़ा भरोसा
NEET-UG विवाद: पेपर लीक माफिया पर चलेगा हंटर , सरकार लाएगी सख्त कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट
15 साल की उम्र में दुनिया में मचाया तहलका: वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक