सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिवसीय अनशन समाप्त कर दिया है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना अनशन तोड़ दिया।
अस्पताल में हुई मुलाकात अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते वांगचुक को पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसी अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों ने उनसे मुलाकात की।
क्यों तोड़ा अनशन? वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात कर अनशन खत्म करने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि यह फैसला देश में संभावित हिंसा को टालने और सरकार के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद लिया गया है। उन्होंने अपनी शर्तों पर जल्द ही विस्तार से जानकारी देने का वादा किया है।
शांति बनाए रखने की अपील वांगचुक ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कहीं भी हिंसा नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि वांगचुक, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे थे।
सरकार का बड़ा कदम NEET पेपर लीक मामले पर सरकार ने बड़ा आश्वासन दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक मामले के कई गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रदर्शन जारी सीजेपी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का यह 35वां दिन है। प्रदर्शनकारी लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, वांगचुक के अनशन वापस लेने के बाद अब इस आंदोलन की दिशा पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
Activist Sonam Wangchuk tweets, Just now in the presence of Union Ministers JP Nadda & Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 in members of parliament from different political parties had visited or… pic.twitter.com/tm8SorZB51
— ANI (@ANI) July 23, 2026
पेपर लीक माफिया की खैर नहीं: मोदी सरकार लाएगी सबसे सख्त कानून, कैबिनेट में आज बड़ा मंथन
NEET-UG विवाद: पेपर लीक माफिया पर चलेगा हंटर , सरकार लाएगी सख्त कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट
सोनम वांगचुक का 27 दिनों का अनशन खत्म: सरकार से आश्वासन मिलने के बाद तोड़ा उपवास
सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो वायरल: दांतों पर पेंट करवाता शख्स देख भड़के लोग
बंगाल: BSF कैंप में खूनी खेल, जवान की अंधाधुंध फायरिंग में दो साथियों की मौत
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक: PoK में दमन पर पाकिस्तान को बेनकाब किया
अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का था : आधी रात पीएम मोदी के संदेश पर संजय सिंह का तंज
वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में किसने ठोकी थी फिफ्टी? जानें क्या है वर्ल्ड रिकॉर्ड का असली गणित
मॉनसून का सुपर एक्टिव मोड: दिल्ली-NCR से 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
गुजरात में बेहाल बाढ़ का असली विलेन कौन? PDO ने बिगाड़ा भारत के मॉनसून का गणित