पेपर लीक माफियाओं की खैर नहीं: मोदी सरकार लाएगी सख्त कानून, कैबिनेट बैठक में बनेगी रणनीति
News Image

नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर देशभर में मचे बवाल और छात्रों के आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ अब और भी कठोर कदम उठाने जा रही है।

कैबिनेट बैठक में होगा मंथन पीएम मोदी ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ लाए जाने वाले नए और सख्त कानून के मसौदे (ड्राफ्ट) पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए विभागों ने उन्हें ड्राफ्ट सौंप दिया है। कैबिनेट में इसे अंतिम रूप देने के बाद, सोमवार से शुरू हो रहे संसद के सत्र में इसे बिल के रूप में पेश किया जाएगा।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह थी कि छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो, जिसके चलते पूरी ताकत झोंककर समय पर परीक्षा आयोजित कराई गई और परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। अब सरकार भविष्य के लिए एक अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार करने में जुटी है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल पेपर लीक विवाद के साये में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर दिया है। उन्हें पंचायती राज मंत्रालय में भेजा गया है। विनीत जोशी के स्थान पर अब नरेश कुमार गंगवार नए उच्च शिक्षा सचिव होंगे। इसके अलावा, स्कूली शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी टीके अनिल कुमार को सौंपी गई है।

राजनीतिक सरगर्मियां तेज नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक प्रतिनिधिमंडल आज केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगा। यह संगठन जंतर-मंतर पर धरना दे रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल सुधार की मांग कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

# ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ वैभव सूर्यवंशी का जलवा, मां के लिए खास अंदाज में मनाया जश्न

Story 1

बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं विधायक केतकी सिंह, एक्सईएन का हाथ पकड़ सड़क पर खींचा

Story 1

सादे कपड़ों में पुलिस का लाठीचार्ज: क्या कानून देता है इसकी इजाजत?

Story 1

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी CJP: कल देशभर में होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Story 1

पेपर लीक माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी: कैबिनेट बैठक में आज होगा बड़ा फैसला

Story 1

NEET पेपर लीक: राहुल गांधी की हुंकार, भारत के छात्र अकेले नहीं , संसद से सड़क तक संग्राम

Story 1

जंतर-मंतर का आंदोलन: क्या भटक गया है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का रास्ता?

Story 1

पेपर लीक माफियाओं पर अब और भी कड़ा प्रहार : पीएम मोदी ने किया बड़े बदलाव का ऐलान

Story 1

गोरखपुर को 994 करोड़ की सौगात: CM योगी बोले- पिछली सरकारों ने युवाओं को बेरोजगार करने का पाप किया

Story 1

पेपर लीक माफिया पर आर-पार की तैयारी, PM मोदी का आधी रात को बड़ा संदेश: कैबिनेट में होगा सख्त फैसलों का ऐलान