नई दिल्ली: कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं और छात्र संगठनों से एकजुट होने की अपील की है।
CJP ने निर्देश दिया है कि देशभर के हर जिले में यह प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने सभी छात्र संगठनों से आपसी समन्वय बनाकर प्रदर्शन की अनुमति लेने और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ने की भी अपील की गई है।
पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर सीजेपी समर्थित छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी देखी गई हैं। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें एसीपी समेत कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
पार्टी पेपर लीक मुद्दे को लेकर सरकार पर सीधे हमलावर है। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
विवाद के बीच सरकार ने सुलह के रास्ते खुले रखे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार वार्ता के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चार औपचारिक प्रस्ताव भेजे गए हैं।
मंत्री ने कहा, यह छात्रों के लिए एक स्टैंडिंग इनविटेशन है। सरकार किसी भी समय और किसी भी स्थान (जेपी नड्डा के आवास या कार्यालय) पर चर्चा के लिए तैयार है। हम इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं और हम समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
‼️Nationwide Call For Peaceful Protest‼️ pic.twitter.com/D2jte841z2
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 23, 2026
WTC फाइनल 2027 का वेन्यू तय: लंदन के द ओवल में होगा खिताबी महासंग्राम
लाठीचार्ज पर कानून क्या कहता है? क्या पुलिस किसी भी प्रदर्शन पर बल प्रयोग कर सकती है?
यूएन में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को दिखाया आईना, आतंकवाद पर लताड़
नीट पेपर लीक विवाद: सरकार का छात्रों को खुला न्योता, कहा- तय करें समय और स्थान, चर्चा के लिए तैयार हैं
गोरखपुर को मिली 995 करोड़ की सौगात: मंच पर योगी-रवि किशन की जुगलबंदी ने जीते दिल
सिक्किम टनल हादसा: 22 श्रमिकों की मौत से हिला नामची, बचाव अभियान जारी
NEET विवाद: सलमान खान ने किया समर्थन, तो पुराना पेपर लीक वाला वीडियो हुआ वायरल
नीट विवाद: जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ खड़े हुए अलख पांडे, बोले- ये देशद्रोही नहीं, भविष्य हैं
सादगी की मिसाल थे आलम बदी: फर्श से अर्श तक का सफर, लेकिन कभी नहीं बदली अपनी सादगी
नहीं रहे समाजवादी सियासत के अजातशत्रु आलमबदी आजमी, पांच बार के विधायक का निधन