दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान 22 जुलाई को हुई हिंसक झड़प ने राजनीति गरमा दी है। इस घटना में एसीपी पंजाबी बाग जय प्रकाश सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने इस हिंसा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बाहर से बुलाए गए गुंडे अभिजीत दिपके का दावा है कि जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन अब इसे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में बाधा डालने के लिए बाहर से जान-बूझकर लोगों को भेजा जा रहा है।
पुलिस और पत्थरों का कनेक्शन? दिपके ने बेहद सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा, पुलिस खुद ट्रकों में भरकर पत्थर लाती है। BJP के गुंडे आते हैं, पत्थर फेंकते हैं और बाद में इसका दोष CJP के प्रदर्शनकारियों पर मढ़कर उन्हें बदनाम किया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि एक महीने तक कोई घटना नहीं हुई, लेकिन जैसे ही विरोध प्रदर्शन ने जोर पकड़ा, सरकार ने साजिशें शुरू कर दीं।
कानूनी लड़ाई की तैयारी प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को दिपके ने बर्बर करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया या उसे अंजाम दिया, उनके खिलाफ वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
सोनम सर की भूख हड़ताल और इंटरनेट पर रोक विरोध प्रदर्शन का आज 34वां दिन है और सोनम सर की भूख हड़ताल का 26वां दिन है। दिपके ने कहा कि उनकी जान जोखिम में है, इसलिए वे उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, विरोध जारी रहेगा।
अभिजीत दिपके ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया, क्या सरकार किसी और कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है? उन्होंने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से अपील की कि वे निर्दोष प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग के आदेश न मानें और जनता के साथ खड़े हों।
#WATCH | Delhi: Founding President of Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, People are being sent from outside to deliberately disrupt the protest. We have been sitting here for a month. No such incident has happened in a month. But now, as this protest has grown, goons… pic.twitter.com/eqSeYcfhm1
— ANI (@ANI) July 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका: जिम्बाब्वे में 150 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना तय?
यूएन में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को दिखाया आईना, आतंकवाद पर लताड़
छात्र आंदोलन पर युवराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- संवाद से निकलेगा समाधान
पुलिस वैन के आगे डटी लेडी सिंघम : कौन हैं रिया अहीर, जिसने अकेले दम पर प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया?
जन नेता का महा-जश्न: विजय की आखिरी फिल्म के लिए थम गया तमिलनाडु, थिएटर्स बने उत्सव का अखाड़ा
जंतर-मंतर पर घिरे CJP प्रवक्ता, प्रदर्शनकारियों के तीखे सवालों से मची खलबली
तीन नन्हें रेनकोट गैंग का वीडियो हुआ वायरल, अपनी धुन में मस्त बच्चों ने जीता लोगों का दिल
स्मार्ट प्लग और साइकिल की तीली का खतरनाक खेल : ATM हैक कर लाखों उड़ाने वाला गिरोह गिरफ्तार
पेपर लीक पर प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज: सिस्टम से भरोसा उठ चुका, केवल वादों से नहीं निकलेगा समाधान
संसद के भीतर इंडी गठबंधन में दरार? पेपर लीक पर अखिलेश और वेणुगोपाल के बीच तीखी नोकझोंक