गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो किसी हाई-टेक सॉफ्टवेयर के बजाय स्मार्ट प्लग और साइकिल की तीली से ATM और कैश डिपॉजिट मशीनों (CDM) को अपना शिकार बना रहे थे। साहिबाबाद पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा है।
साजिश का तकनीकी तरीका आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाते थे। वे सबसे पहले ATM की बिजली सप्लाई में एक स्मार्ट प्लग लगा देते थे। इसे मोबाइल के स्मार्ट लाइफ ऐप के जरिए नियंत्रित किया जाता था। जब कोई ग्राहक पैसे निकालने या जमा करने आता, तो आरोपी ऐप के जरिए पावर कट कर मशीन को बाधित कर देते थे। इससे ग्राहक की नकदी मशीन में ही फंस जाती थी।
साइकिल की तीली का इस्तेमाल मशीन को खोलने के लिए ये अपराधी किसी आधुनिक मशीन का नहीं, बल्कि पेंचकस और साइकिल की लोहे की तीली से बने एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल करते थे। ग्राहक के वहां से जाते ही, ये आरोपी उस औजार से मशीन का कैश बॉक्स खोलकर फंसी हुई नकदी निकाल लेते थे।
केनरा बैंक की शिकायत से मिली लीड इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब राजेंद्र नगर केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक ने मशीनों में लाखों रुपये की कमी की शिकायत की। 27 से 29 जून के बीच मशीन में लगभग 8.37 लाख रुपये गायब मिले। CCTV फुटेज खंगालने पर तड़के 3 बजे से संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया।
पकड़े गए शातिर अपराधी पुलिस ने जिन चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अहसान, सिराज, रहीश और आरिफ के रूप में हुई है। इनमें से अहसान और सिराज मशीन हैक करने में माहिर थे, जबकि बाकी दो सदस्य बाहर निगरानी का काम करते थे। ये सभी साहिबाबाद के शहीद नगर इलाके में किराए पर रह रहे थे।
भारी बरामदगी और आगे की जांच पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये नकद, चोरी के पैसों से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो कार और वारदात में इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार बरामद की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस इनके पूरे नेटवर्क और अन्य राज्यों में दर्ज मुकदमों की छानबीन कर रही है।
*थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा एटीएम मशीन तथा कैश डिपॉजिट मशीन को हैक कर साइबर फ्रॉड करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से 04 लाख रुपये, घटना के पैसों से खरीदी गई 01 स्कॉर्पियो कार, घटना में प्रयुक्त 01 सेंट्रो कार तथा साइबर अपराध में प्रयुक्त… https://t.co/jqubfCJ3bS pic.twitter.com/BDC4fCsOtl
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) July 22, 2026
रूबियो का दोस्ती वाला अंदाज और जयशंकर का नो नॉनसेंस रुख: मनीला में दिखी कूटनीतिक जुगलबंदी
जंतर-मंतर पर उतरे मशहूर रैपर हनुमानकाइंड, विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर खींचा सबका ध्यान
10 साल में 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली का अड्डा
प्रदर्शनकारी महिला को थप्पड़ का वीडियो वायरल: संसद चलो मार्च के बाद दिल्ली पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
छात्रों के भविष्य पर सियासी अखाड़ा : जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- पेपर लीक पर राजनीति बंद करें
ट्रैफिक सिग्नल पर लैपटॉप खोलकर काम करने लगा शख्स, वीडियो देख लोगों ने कहा- इंसान अब मशीन बन गया है
किस वजह से इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का करियर हुआ बर्बाद? क्या कोच और कप्तान हैं असली जिम्मेदार?
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
बांदा में मौत का सफर: टॉर्च की रोशनी में दौड़ती रही सवारियों से भरी बस, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
सस्टेनेबिलिटी सिर्फ एक ट्रेंडी शब्द नहीं, अस्तित्व की जंग है: श्रिया पिलगांवकर