दिल्ली में गरमाया माहौल मशहूर रैपर हनुमानकाइंड एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने गानों के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन (CJP) में अपनी मौजूदगी के लिए सुर्खियों में हैं। 20 जुलाई को वे अचानक प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
रैपर ने साझा की तस्वीरें हनुमानकाइंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रदर्शन की कई तस्वीरें साझा कीं। इसमें तिरंगा लिए हुए लोग, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें थामे छात्र और मार्च के अलग-अलग दृश्य दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में रैपर स्वयं भी भीड़ के बीच खड़े नजर आ रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हनुमानकाइंड को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी, काली टोपी और मास्क पहने प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को साझा करते हुए नेटिजन्स अन्य सेलिब्रिटीज पर निशाना साध रहे हैं कि जब एक बड़ा कलाकार सड़कों पर निकल सकता है, तो दूसरे खामोश क्यों हैं।
क्या है छात्रों का प्रदर्शन? दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। हाल ही में हुए संसद चलो मार्च के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया और आक्रामक व्यवहार अपनाया।
पुलिस और छात्रों में तनातनी पुलिस का दावा है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने कानून हाथ में लिया। वहीं दूसरी ओर, छात्रों ने पुलिस पर बिना उकसावे के लाठीचार्ज करने और आंसू गैस छोड़ने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि सादे कपड़ों में आए कुछ लोगों ने भी उन पर हमला किया।
मौजूदा स्थिति के बीच रैपर का इस प्रदर्शन में शामिल होना, छात्रों के आंदोलन को नई चर्चा का विषय बना रहा है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
even Hanumankind rapper came in relly but our dear celkebs not saying a word okk saale jo celeb bol nahi rahe meri feed me mat aa jaaiyo esi gaaliya dungi #DharmendraPradhanResignpic.twitter.com/00HX5se0Mr
— COCOˡᵃᵐʳᵒⁿ🍪⁷ (@blackrosses777) July 21, 2026
पेपर लीक पर घमासान: जेपी नड्डा का विपक्ष से सवाल, ‘कांग्रेस शासित राज्यों में क्या हो रहा है?’
वर्दी के पीछे भी आक्रोश : राहुल गांधी का दावा, पुलिस वालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए
मैं अभी बहुत छोटा हूं , नीट विवाद पर बोलने से क्यों बचे टॉपर आर्यन गुप्ता?
सीजेपी प्रदर्शन पर मनोज मुंतशिर का तीखा हमला: भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों के साथ नहीं खड़े हो सकता
बिहार विधानसभा में बवाल: ‘विधायकों और जनता की खाल उधेड़कर जूते बनाइए और विदेश में बेचिए’, RJD विधायक के बयान से मचा हड़कंप
बंगाल विधानसभा में संग्राम: TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने घसीटकर सदन से बाहर निकाला
इससे बेहतर तो रामायण है... Avengers Doomsday के ट्रेलर पर भड़के फैंस, VFX देख उड़े होश
बड़ी खुशखबरी: पश्चिम बंगाल में 26 हजार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, दुर्गा पूजा से पहले 16 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी
बरेली में वायरल वीडियो के बाद छात्रा की आत्महत्या, मुजफ्फरनगर में छत से फेंकी गई युवती; यूपी में हड़कंप
स्मार्ट प्लग और साइकिल की तीली से एटीएम हैक: अंतरराज्यीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार