नीट (NEET) परीक्षा में लगातार हो रहे विवाद और पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस बीच, नीट 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR-1) हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता का बयान चर्चा में है।
विवाद पर साधी चुप्पी जब आर्यन से छात्रों के जारी प्रदर्शन और पेपर लीक के मुद्दों पर उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब देने से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा, मैं इस पूरे मामले पर कमेंट करने के लिए अभी बहुत छोटा हूं, मुझे इस पर कुछ नहीं बोलना है।
पेपर रद्द होने पर छलका दर्द आर्यन ने उस पल को याद किया जब पहली बार पेपर रद्द हुआ था। उन्होंने बताया कि वह खबर सुनकर उनका दिल टूट गया था और वे काफी रोए थे। उन्हें बहुत निराशा हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को संभाला।
उन्होंने कहा, मुझे अहसास हुआ कि जो हुआ वह अन्यायपूर्ण जरूर था, लेकिन यह सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ। मेरे जैसे 22 लाख छात्रों ने वही दर्द झेला है। जब मुझे दोबारा परीक्षा का एक और मौका मिला, तो मैंने हार मानने के बजाय फिर से अपनी तैयारी शुरू कर दी।
सफलता का श्रेय किसे दिया? अपनी इस शानदार सफलता के लिए आर्यन ने अपने माता-पिता, बड़े भाई और शिक्षकों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता खुद डॉक्टर हैं, जिन्होंने न केवल उनकी नींव मजबूत की, बल्कि इस मुश्किल दौर में उन्हें भावनात्मक रूप से बहुत सहारा दिया।
भावी छात्रों को दी खास सलाह आने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आर्यन ने एक मंत्र दिया। उन्होंने कहा, अपने शिक्षकों पर पूरा भरोसा रखें और आंखें मूंदकर उनके मार्गदर्शन का पालन करें, क्योंकि वे आपसे कहीं ज्यादा अनुभवी हैं।
आर्यन ने आगे कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। बस अपनी पढ़ाई में अनुशासन और निरंतरता (Consistency) बनाए रखें। अगर आप हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे, तो परिणाम खुद-ब-खुद आपके पक्ष में आएंगे।
#WATCH | Delhi: Aryan Gupta, who secured AIR 1 in Re-NEET UG 2026, says, ...I was disappointed at first, I was really devastated and cried a lot when the paper was cancelled. Still, I came to the realisation that of course it is unfair what happened but it s not just with me, 22… pic.twitter.com/dow7s5oDRm
— ANI (@ANI) July 22, 2026
सोनम वांगचुक की सेहत चिंताजनक: अभिजीत दीपके ने की अनशन खत्म करने की भावुक अपील
विपक्ष छात्रों को मोहरा बना रहा : दिल्ली प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह का तीखा हमला
अफगानिस्तान क्रिकेट का नया अध्याय: रहमत शाह बने टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान
नीट विवाद के बीच दिल्ली में हलचल: मोदी से मिले शरद पवार, संसद से सड़क तक संग्राम
अध्यात्म का ढोंग और सनातन से बैर: कौन है ओमाना, जो पुलिस पर हमले के लिए उकसा रही सनातनी बनी यह महिला?
पेपर लीक से निराश था, लेकिन प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं? : नीट टॉपर पंशुल का दो टूक जवाब
जंतर-मंतर से कनॉट प्लेस तक खूनी संघर्ष: नीट विरोध प्रदर्शन में पत्थरबाजी, इंटरनेट बंद और मची अफरातफरी
मंत्री के घर नहीं, जंतर-मंतर आएं सरकार : CJP ने बातचीत के न्योते को किया खारिज
खेत में सो रहे किसान की शर्ट के अंदर घुसा जहरीला कोबरा, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह
16 साल की जंग और ललित मोदी की घर वापसी: जो कहा वही सच साबित हुआ