मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की डॉक्टर डूम के रूप में चौंकाने वाली वापसी और रूसो ब्रदर्स का निर्देशन फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र है। हालांकि, ट्रेलर के आते ही उम्मीदें धरी की धरी रह गईं।
VFX की गुणवत्ता पर उठे सवाल फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल और वैनेसा किर्बी जैसे बड़े सितारों की फौज है। बावजूद इसके, ट्रेलर के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और CGI ने दर्शकों को निराश किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि फिल्म के विजुअल्स न केवल औसत हैं, बल्कि कई जगह काफी अधूरे भी नजर आ रहे हैं।
खराब ग्रीन स्क्रीन और लाइटिंग का आरोप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने ट्रेलर में तकनीकी खामियों को उजागर किया है। एक यूजर ने लिखा, क्लोज-अप शॉट्स खराब ग्रीन स्क्रीन कटआउट की तरह लग रहे हैं, जिनमें लाइटिंग और किनारों को सुधारने का कोई काम नहीं किया गया है। कई लोगों का मानना है कि मार्वल जैसे बड़े स्टूडियो से ऐसी गुणवत्ता की उम्मीद नहीं थी।
रामायण से हुई तुलना भारतीय दर्शकों ने इस ट्रेलर की तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण से शुरू कर दी है। फैंस ने दावा किया कि रामायण के हालिया लीक फुटेज के विजुअल्स मार्वल के इस ट्रेलर से कहीं ज्यादा बेहतर और प्रभावशाली हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, रामायण का 1 मिनट का लीक ट्रेलर, एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर से ज्यादा शानदार लग रहा है।
क्या रिलीज तक सुधरेगा काम? एवेंजर्स की पिछली फिल्मों के मुकाबले इसे एवेंजर्स वाली फीलिंग न दे पाने वाला ट्रेलर बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ उम्मीदें अभी बाकी हैं कि फिल्म की दिसंबर 2026 में रिलीज से पहले स्टूडियो इन तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर लेगा। फिलहाल तो मार्वल को फैंस की तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
Unpopular opinion: 144p #Ramayana leak > 4K #Doomsday trailer. 💀 pic.twitter.com/mEt5e2wpuk
— iamfunnier (@whyamifunnier) July 20, 2026
कल्याण बनर्जी का विवादित सफर: बोतल फेंकने से लेकर निलंबन तक, क्यों सुर्खियों में रहते हैं TMC के फायरब्रांड सांसद?
ऐसी बदतमीजी पहले कभी नहीं देखी : विधानसभा में विधायक को हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले गए मार्शल
भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे का मास्टरप्लान : टीम में 3 नए धुरंधरों की एंट्री, सिकंदर रजा संभालेंगे मोर्चा
NEET प्रोटेस्ट में पहुंचीं एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, वीडियो वायरल
मंत्री के घर नहीं, जंतर-मंतर आएं सरकार : CJP ने बातचीत के न्योते को किया खारिज
मैं अभी बहुत छोटा हूं , नीट विवाद पर बोलने से क्यों बचे टॉपर आर्यन गुप्ता?
छात्रों को राजनीतिक हथियार बना रहा विपक्ष: राजनाथ सिंह का तीखा हमला
10 साल, 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली वाला सिस्टम
अफगानिस्तान क्रिकेट का नया अध्याय: रहमत शाह बने टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान
सोनम वांगचुक की सेहत चिंताजनक: अभिजीत दीपके ने की अनशन खत्म करने की भावुक अपील