पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को जो कुछ देखने को मिला, उसने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो गुटों के बीच मचे घमासान ने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्पीकर को मार्शलों को बुलाकर अपने ही विधायक को बलपूर्वक बाहर निकलवाना पड़ा।
सदन में गृह विभाग के बजट पर चर्चा चल रही थी। विवाद तब शुरू हुआ जब कालीघाट गुट के विधायकों ने आरोप लगाया कि जान-बूझकर उनके वक्ताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। जैसे ही ऋतब्रत गुट के विधायक अखरूज्जमान ने बोलना शुरू किया, ममता गुट के विधायक कुणाल घोष अपनी सीट छोड़कर सीधे उनके पास पहुंच गए।
कुणाल घोष ने अखरूज्जमान के सामने आकर तीखे सवाल करना शुरू कर दिया, जिससे सदन में तनाव बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। स्पीकर रथिंद्र बसु ने कुणाल घोष को बार-बार अपनी सीट पर लौटने की चेतावनी दी, लेकिन विधायक ने एक न सुनी। अंततः, स्पीकर ने मार्शलों को सख्ती का आदेश दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मार्शल कुणाल घोष को हाथ और पैर से पकड़कर सदन से बाहर ले जा रहे हैं। घसीटे जाने के दौरान भी हंगामा जारी रहा और अन्य विधायक बीच-बचाव की कोशिश करते दिखे। स्पीकर ने बाद में कुणाल घोष को इसी दिन के लिए विधानसभा से निलंबित भी कर दिया।
इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैंने ऐसी बदतमीजी पहले कभी नहीं देखी। अखरुज्जमां एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हैं। ममता समर्थक विधायक ने जिस तरह से उन पर शारीरिक हमला किया, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं।
इस घटना ने टीएमसी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह को पूरी तरह से सबके सामने ला दिया है। घटना के बाद कालीघाट गुट के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए कार्यवाही बाधित रही।
High drama inside Bengal assembly
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) July 22, 2026
TMC MLA Kunal Ghosh evicted by marshalls after Speaker s order pic.twitter.com/seR3HEbgOr
लारक द्वीप पर अमेरिकी मिसाइल हमला: क्या दुनिया में आने वाला है तेल और गैस का बड़ा संकट?
मैं अभी जिंदा हूं... : मेदांता अस्पताल से सोनम वांगचुक का भावुक संदेश, सरकार के सामने रखी यह बड़ी शर्त
मानसून का रौद्र रूप: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी
छात्रों को राजनीतिक हथियार बना रहा विपक्ष: राजनाथ सिंह का तीखा हमला
खेत में सो रहे किसान की शर्ट के अंदर घुसा जहरीला कोबरा, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह
10 साल में 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली का अड्डा
टीम इंडिया से नजरअंदाज होने के बाद कुलदीप यादव का बड़ा फैसला, अब इंग्लैंड में दिखाएंगे अपना जलवा
बंगाल विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा: TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शल ने घसीटकर सदन से बाहर निकाला
दिल्ली: करोड़ों के लग्जरी फ्लैट में जलप्रलय , फायर पाइप फटने से घर बना स्विमिंग पूल
GATE 2027: 14 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें परीक्षा से जुड़ी हर बड़ी अपडेट