दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जारी प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान भारी पथराव में दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
अचानक पत्थरों की बारिश हुई ड्यूटी के दौरान घायल हुए पंजाबी बाग के एसीपी जय प्रकाश ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया, सुबह 7 बजे से हम मोर्चा संभाले हुए थे। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे थे। अचानक भीड़ में से उपद्रवियों ने बोतलें और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। एक भारी पत्थर सीधे मेरे माथे पर लगा।
एसीपी को तुरंत आरएमएल (RML) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने माथे पर मामूली फ्रैक्चर की पुष्टि की है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और मेडिकल जांच जारी है।
दो ACP हुए घायल हिंसा यहीं नहीं रुकी। शाम करीब 8:30 बजे कनॉट प्लेस के पास टॉल्स्टॉय मार्ग पर उपद्रवियों ने फिर से पुलिस दल पर पथराव कर दिया। इस घटना में कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत भी घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
सरकार की अपील: राजनीति न करें इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बयान जारी किया है। उन्होंने नीट पेपर लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इस पर ओछी राजनीति करने के बजाय चर्चा की जरूरत है। नड्डा ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार इस विषय पर संसद में हर पहलू पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
केजरीवाल ने दी चेतावनी जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा और संभावित कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरा है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों पर कोई सख्त कदम उठाने की गलती न करे। केजरीवाल ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ये जेन-जी (Gen-Z) पीढ़ी है, जो किसी के दबाब में आने वाली नहीं है।
#WATCH | Delhi | Additional Commissioner of Police (Punjabi Bagh) Jai Prakash, who sustained an injury to his forehead while performing duty, says, I was on duty at the protest site near Jantar Mantar from 7:00 a.m. today. The protesters continued shouting slogans and creating a… pic.twitter.com/u0W6ACZ8mK
— ANI (@ANI) July 22, 2026
मानसून का तांडव: असम में 10 और मौतें, देश के कई राज्यों में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार
विकसित भारत की नींव युवा: PM मोदी ने सचिवों के साथ मंथन में तय किया बदलाव का रोडमैप
रूस पर यूक्रेन का घातक प्रहार: वाइल्डबेरीज के गोदाम स्वाहा, क्रीमिया में छाया अंधेरा
विपक्ष फैला रहा भ्रम , नीट विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया पलटवार
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- ‘राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करें’
बढ़ई की बेटी का कमाल: सरकारी स्कूल की छात्रा जेसी मिशन शक्तिसैट के लिए चयनित, अब छुएंगी आसमान
10 साल, 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली वाला सिस्टम
छात्रों के भविष्य पर सियासी अखाड़ा : जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- पेपर लीक पर राजनीति बंद करें
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: शर्तें पूरी हों, तो अनशन खत्म करने को तैयार
क्या दिल्ली पुलिस के ADCP संदीप लांबा पर दर्ज होगा मुकदमा? महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल