नीट (NEET) पेपर लीक मामले में दिल्ली की सड़कों से लेकर संसद तक सियासी पारा हाई है। बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों से माफी की मांग की। राहुल के इन आरोपों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाला और विपक्ष पर गंभीर सवाल उठाए।
मुद्दे का राजनीतिकरण न करें: नड्डा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा युवाओं के भविष्य से जुड़ा है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेता इस संवेदनशील मुद्दे पर केवल राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं। नड्डा ने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप सिलेक्टिव क्यों हैं? इस समस्या का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है।
झारखंड-तेलंगाना का हवाला देकर घेरा नड्डा ने राहुल गांधी द्वारा संसद में पेश किए गए 150 पेपर लीक के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इसकी गहन जांच करा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पेपर लीक की घटनाएं केवल एक राज्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि झारखंड और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संसद से सड़क तक गतिरोध संसद में विपक्ष के हंगामे को लेकर जेपी नड्डा ने ‘इंडी गठबंधन’ पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की मर्यादा को तार-तार कर रहा है और प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहा है। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठन ‘कॉजपा’ का विरोध प्रदर्शन जारी है। संगठन ने बातचीत के लिए सरकार के सामने शर्त रखते हुए कहा है कि संवाद किसी मंत्री के आवास पर नहीं, बल्कि किसी तटस्थ स्थान पर होना चाहिए।
सोनम वांगचुक का अनशन जारी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की मांग है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और प्रभावित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। सोनम वांगचुक पिछले 25 दिनों से अनशन पर हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की गारंटी दे, तो वे बातचीत के लिए तैयार हैं।
#WATCH | Delhi: Union Health Minister JP Nadda says, Leader of the Opposition Rahul Gandhi, gave a presentation and in that presentation, he discussed approximately 150 paper leaks. This is a matter of investigation, and the government, being a responsible government, will… pic.twitter.com/oSkpOHTJPs
— ANI (@ANI) July 22, 2026
मंत्री के घर नहीं, जंतर-मंतर आएं सरकार : CJP ने बातचीत के न्योते को किया खारिज
विपक्ष की घेराबंदी के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, 29 जुलाई को बताया खास
जंतर-मंतर बना युद्ध का मैदान: पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों से गूंजा इलाका
जंतर-मंतर या न्यूट्रल जगह: बातचीत पर सरकार को CJP की दो टूक
MP Rain Alert: मानसून की ट्रिपल पावर से तर-बतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
कल्याण बनर्जी का विवादित सफर: बोतल फेंकने से लेकर निलंबन तक, क्यों सुर्खियों में रहते हैं TMC के फायरब्रांड सांसद?
NEET प्रोटेस्ट में पहुंचीं एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, वीडियो वायरल
पेपर लीक और सोनम वांगचुक का मुद्दा: सरकार और विपक्ष में आर-पार, नड्डा बोले- संसद में होगी दूध का दूध और पानी का पानी
जंतर-मंतर पर नीट विरोध: पथराव में लहूलुहान हुए ACP, बोले- अचानक सिर पर लगा पत्थर
सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: किन शर्तों पर खत्म होगा अनशन? सरकार को लिखा खुला पत्र