जंतर-मंतर या न्यूट्रल जगह: बातचीत पर सरकार को CJP की दो टूक
News Image

नई दिल्ली: परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जारी CJP (Common Justice Platform) का विरोध प्रदर्शन अब एक निर्णायक मोड़ पर है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के साथ बातचीत के लिए अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं।

सरकार को दिए दो विकल्प CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि हम बातचीत से पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन वार्ता की शर्तें हमारी होंगी। उन्होंने कहा, हमने सरकार को दो विकल्प दिए हैं या तो वे जंतर-मंतर आएं या फिर इसके पास किसी न्यूट्रल स्थान पर बैठक करें। हम किसी बंद कमरे या सरकारी दफ्तर में जाकर बात नहीं करेंगे।

सरकार के दावों का खंडन सरकार द्वारा बातचीत न होने के दावों को खारिज करते हुए सौरव दास ने कहा कि अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि 20 जून से लेकर आज सुबह तक पुलिस के अधिकारी उनसे संपर्क कर रहे हैं। दास ने कहा, हमारे पास ऐसे वीडियो मौजूद हैं जिसमें पुलिस खुद कह रही है कि सरकार बात करना चाहती है। सरकार को महज औपचारिकता निभाने के बजाय हमारी मांगों को गंभीरता से सुनना होगा।

राहुल गांधी और सांसदों पर कार्रवाई की निंदा विपक्ष के समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए दास ने कहा कि वे राहुल गांधी के व्यक्तिगत संपर्क में नहीं हैं, लेकिन उनके शांतिपूर्ण विरोध का स्वागत करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार है और जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है।

20 जून से जारी है अनशन और आंदोलन CJP का यह आंदोलन 20 जून से चल रहा है। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 28 जून से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इस आंदोलन में शामिल हैं और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद वांगचुक का अनशन जारी है। उन्हें पहले सफदरजंग और फिर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। आंदोलन के दौरान कई अन्य समर्थक भी बीमार पड़े हैं, जिसकी खबरें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जंतर-मंतर या न्यूट्रल जगह: बातचीत पर सरकार को CJP की दो टूक

Story 1

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 23 लोगों की मौत, 7 लापता

Story 1

वर्दी के पीछे भी आक्रोश : राहुल गांधी का दावा, पुलिस वालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए

Story 1

10 साल, 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली वाला सिस्टम

Story 1

पुलिस की वैन से आजाद हुए प्रदर्शनकारी: मुंबई का यह वीडियो हुआ वायरल

Story 1

बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे क्या... : संसद में गूंजी अखिलेश की दहाड़, नीट पेपर लीक पर संग्राम

Story 1

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला मौत का विमान , जिसने बदल दी हवाई यात्रा की दुनिया

Story 1

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक: CEO की नियुक्ति टली, धार्मिक समिति का गठन

Story 1

दिल्ली: करोड़ों के लग्जरी फ्लैट में जलप्रलय , फायर पाइप फटने से घर बना स्विमिंग पूल

Story 1

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा विशाल पेड़, एक मासूम की मौत