दिल्ली में छात्रों के बढ़ते आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
20 जुलाई तो सिर्फ ट्रेलर था आशुतोष रांका ने इस आंदोलन को आजादी के बाद का सबसे बड़ा जन-आंदोलन करार दिया है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को हुआ मार्च सिर्फ एक ट्रेलर था। यदि सरकार ने समय रहते मांगें नहीं मानीं, तो दिल्ली में लाखों लोग जुटेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि युवा उन्हें सत्ता से बेदखल करने की ताकत रखते हैं।
छात्रों पर FIR बर्दाश्त नहीं प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हो रही एफआईआर को लेकर रांका ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाती और भविष्य में कोई कार्रवाई न होने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
जेल जाने का डर नहीं कानूनी कार्रवाई के सवालों पर रांका ने दो-टूक कहा, हम पहले दिन से ही UAPA और NSA जैसी धाराओं के तहत गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। अपने हक और देश के लिए जेल जाना हमारे लिए बहुत छोटी कीमत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता किसी भी एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं।
प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी के आरोपों पर सफाई देते हुए रांका ने कहा कि छात्रों का आंदोलन पूरी तरह से गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने दावा किया कि हंगामा पुलिस की बर्बरता के कारण हुआ, जबकि पिछले 31 दिनों से युवा शांतिपूर्वक अपनी बात रख रहे हैं।
BJP समर्थकों का भी स्वागत प्रवक्ता ने इस आंदोलन को किसी एक दल का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश के युवाओं के भविष्य के लिए है, इसलिए इसमें शामिल होने के लिए बीजेपी समर्थकों समेत सभी राजनीतिक दलों के लोगों का स्वागत है।
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party (CJP) National Spokesperson Ashutosh Ranka says, This is the biggest movement in India s post-independence history...We have said this very clearly, what happened on 20th was a trailer. If the Govt doesn t agree, millions more will come to… pic.twitter.com/YwBpgeGkXc
— ANI (@ANI) July 22, 2026
अलवर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: टीकाराम जूली का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- सरकार अहंकार छोड़े
संसद से निलंबन पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- ये सभी गद्दार, एक साल में गिर जाएगी सरकार
जिम्बाब्वे का दौरा: टीम इंडिया की नर्सरी जहां से निकले क्रिकेट के सुपरस्टार
संसद में छिड़ा नीट संग्राम: अखिलेश यादव ने स्पीकर से पूछा- क्या बीजेपी-कांग्रेस में कोई समझौता हो गया है?
छात्रों की सुरक्षा का मिले भरोसा, तभी खत्म होगा अनशन: सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम
मैं अभी बहुत छोटा हूं , नीट विवाद पर बोलने से क्यों बचे टॉपर आर्यन गुप्ता?
10 साल में 152 पेपर लीक: राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया धांधली का अड्डा
जंतर-मंतर बना अखाड़ा: प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, कई अधिकारी घायल
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही सरकार? विरोध के बीच क्या है भाजपा की सोची-समझी रणनीति
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: शर्तें पूरी हों, तो अनशन खत्म करने को तैयार