मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। अराघची का कहना है कि ईरान अब किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की धमकियां ईरान के इरादों को नहीं बदल सकतीं।
जीरो यूरेनियम की बेतुकी मांग
अराघची ने खुलासा किया कि 12 दिन की जंग से ठीक पहले अमेरिका ने ईरान के सामने जीरो यूरेनियम एनरिचमेंट की मांग रखी थी। उन्होंने इसे गैर-कानूनी और बेतुकी मांग करार देते हुए कहा कि ईरान अपने रुख पर अडिग रहा। जब अमेरिका को लगा कि बातचीत से उनकी मनमानी नहीं चलेगी, तो उन्होंने युद्ध का रास्ता चुना।
मौत के साए में हुई बातचीत
अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए अराघची ने कहा, मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी ऐसी मीटिंग की है जहां हर पल बम गिरने का डर हो? हमने फोन पर अपने परिवार से बात करते हुए सोचा है कि यह आखिरी बार हो सकता है। हमने यह सब सहा है, लेकिन हम डरे नहीं।
न रिश्वत चलेगी, न डराया जा सकेगा
अराघची ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हमें न तो धमका सकते हैं और न ही रिश्वत दे सकते हैं। अमेरिका ने कुछ रियायतों के बदले ईरान के पावर प्लांट और इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का लालच दिया था, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। अराघची ने साफ कहा, जो डरा हुआ हो, उसी को धमकाया जा सकता है। हम इस रास्ते पर निकले हैं तो मौत का डर हमें नहीं रोक सकता।
वेनेजुएला जैसा नहीं है ईरान
विदेश मंत्री ने 3 जनवरी के उस अमेरिकी ऑपरेशन का भी उदाहरण दिया, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया गया था। अराघची ने चेतावनी दी कि ईरान, वेनेजुएला नहीं है। यहाँ किसी एक व्यक्ति को पकड़ लेने से पूरा सिस्टम ढह नहीं जाएगा। ईरान का हर कदम सोच-समझकर और अटूट विश्वास के साथ उठाया गया है।
Iran’s FM Araghchi hasn’t yet personally met Supreme Leader Mojtaba Khamenei
— RT Intl (@RT_on_X) July 19, 2026
I don’t think, aside from a very few people, anyone has seen him https://t.co/ZnaQwp9YSF pic.twitter.com/DqeGxR9P7M
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला: छात्रों पर लाठी नहीं, जवाब दो
152 पेपर लीक, 0 सजा: परीक्षाओं की साख पर मंडराता सबसे बड़ा खतरा
संसद मार्च का मेला : सत्ता के केंद्र पर युवाओं का कब्ज़ा, योगेंद्र यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
जवाब मांगे तो मिलीं लाठियां: छात्र प्रदर्शन पर भड़का विपक्ष, सरकार को घेरा
विकसित छत्तीसगढ़ की नींव: मुख्यमंत्री साय ने कहा - बच्चों का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी
सर्विस चार्ज के नाम पर रेस्टोरेंट की मनमानी? जानें क्या कहता है कानून और कहां करें शिकायत
16 दिन का अनशन, अस्पताल से अमित भटनागर की दो टूक: जबरदस्ती की तो पानी भी त्याग दूंगा
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अभिजीत दीपके की हिरासत की खबर निकली अफवाह
जंतर-मंतर बना रणक्षेत्र: CJP के प्रदर्शन में 50 पुलिसकर्मी घायल, साजिश की जांच शुरू
सोनम वांगचुक का ऐलान: जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, जारी रहेगा मेरा अनशन