दुर्ग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम करार दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षाओं में बेहतर अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रप्रेम का बीजारोपण करना है। उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का सपना अधूरा न रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने पहली बार स्कूल आए बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने कक्षा 1, 6 और 9 के विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें, गणवेश और स्कूल बैग वितरित किए। साथ ही, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा प्रणाली को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप ढाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण के माध्यम से आज प्रदेश का कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है। बस्तर के जगरगुंडा जैसे सुदूर क्षेत्रों में एजुकेशन हब बनाकर बड़े शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए चार बड़ी घोषणाएं कीं:
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों के साथ न्योता भोज में सहभागिता की और उनके साथ भविष्य की आकांक्षाओं पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंप्यूटर शिक्षा का विस्तार, गणितीय दक्षता अभियान और बालिकाओं के लिए स्वच्छता सुविधाओं का निर्माण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
*आज नन्हे बच्चों की मुस्कुराहट देखकर मन बहुत प्रसन्न हुआ। इन्हीं मुस्कुराते चेहरों में विकसित छत्तीसगढ़ का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 20, 2026
बच्चों की चमकती आँखों में जब सपने दिखाई देते हैं, तो विश्वास और मजबूत हो जाता है कि विकसित छत्तीसगढ़ का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
राज्य… pic.twitter.com/xwQBPeGZTa
ओडेसा बंदरगाह पर खूनी हमला: मिसाइल का शिकार बना MV गोल्डेन, 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर लाठीचार्ज: चंद्रशेखर आजाद का संसद में महा-धरना , बोले- न्याय तक नहीं उठूंगा
इंग्लैंड के बाद अब जिम्बाब्वे की बारी: क्या जीत की पटरी पर लौटेगी टीम इंडिया ?
सिक्किम टनल हादसा: मीथेन ब्लास्ट और भूस्खलन का कहर, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इंग्लैंड सीरीज की हार के बाद अब जिम्बाब्वे में मिशन वापसी : श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, देखें पूरा शेड्यूल
तनाव चरम पर: ट्रंप का कनाडा पर 50% टैरिफ का वार, बोले- जंगल की आग से खराब हुई हमारी हवा
क्या एडल्ट फिल्में देखने से बढ़ती है ग्लोबल वॉर्मिंग? अभिनव शुक्ला के जवाब ने सबको चौंकाया
दिल्ली दहला: सड़क पर खूनी संघर्ष और संसद में भारी बवाल, मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट
मॉनसून का तांडव: दिल्ली से हिमाचल तक रेड अलर्ट, 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
संसद मार्च का ड्रोन वीडियो बना मुसीबत: दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, मामला गंभीर