इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम अब अपने अगले मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां उसे 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यह दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मंच होगा।
जिम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। सीरीज के तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे शुरू होंगे।
इस दौरे पर टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। मुख्य कोच गौतम गंभीर को इस सीरीज के लिए ब्रेक दिया गया है, और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ हेड कोच के रूप में मौजूद रहेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से भारतीय टीम को लगातार झटके लगे हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज वापसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आंकड़े भले ही भारत के पक्ष में हों, लेकिन जिम्बाब्वे की सरजमीं पर भारत को हमेशा कठिन चुनौती मिली है। भारत अब तक जिम्बाब्वे में 12 टी20 में से 9 जीता है, लेकिन 3 मैचों में उसे हार का सामना भी करना पड़ा है। 2024 में भी भारत को हरारे में पहले ही मैच में हार मिली थी, जिससे टीम को सतर्क रहने की जरूरत है।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव।
Harare bound📍#TeamIndia en route for the Zimbabwe challenge ✈️#ZIMvIND pic.twitter.com/MmaLwldWDf
— BCCI (@BCCI) July 20, 2026
मुंबई संभल जाएं: भारी बारिश और हाई टाइड का डबल अटैक, BMC ने पानी को लेकर दी ये चेतावनी
विराट और रोहित को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन ने बताई चौंकाने वाली वजह
AC रिमोट को ऑफिस ले जाते हैं पति? महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
मौत को छूकर वापस लौटा बाइकर: पहाड़ी रास्ते पर एक पल की लापरवाही और टल गया बड़ा हादसा
टीटीई के सामने फेल हुई नन्हीं बच्ची की मासूमियत! वायरल वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
नीट पेपर लीक और प्रदर्शन पर भड़की कंगना रनौत, विपक्ष को दी नसीहत
भारत पहले से ही एक सुपरपावर : पनामा ने खोला लैटिन अमेरिका का रास्ता
दिल्ली में आज किसानों का हल्लाबोल : राजघाट के पास ट्रैफिक जाम की चेतावनी, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
झुकेंगे नहीं, अनशन जारी रहेगा : सोनम वांगचुक का सरकार को दो-टूक जवाब, पत्नी गीतांजलि ने भी किया बड़ा ऐलान
होर्मुज जलडमरूमध्य पर सुलगा युद्ध: अमेरिका की लगातार 10वीं रात बमबारी, ईरान पर चौतरफा दबाव